By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डील की बुनियाद तैयार, ट्रंप ने दिए संकेत
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > International > भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डील की बुनियाद तैयार, ट्रंप ने दिए संकेत
International

भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डील की बुनियाद तैयार, ट्रंप ने दिए संकेत

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/27 at 12:13 PM
Amar Bajpai
Share
India US trade deal
बड़ा और धमाकेदार सौदा, भारत से डील पर ट्रंप का ट्रम्प कार्ड
SHARE

बंद कमरे में चली 4 दिन की वार्ता के बाद बड़ा समझौता संभव

वॉशिंगटन

भारत और अमेरिका के बीच एक बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक “बड़ा और शानदार सौदा” हो सकता है। यह बयान व्हाइट हाउस में ‘बिग ब्यूटीफुल इवेंट’ के दौरान दिया गया, जो चार दिवसीय व्यापार वार्ता के कुछ ही सप्ताह बाद सामने आया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हर कोई सौदा करना चाहता है। हमने चीन के साथ भी कल ही एक समझौता किया है और अब शायद भारत के साथ भी एक बहुत बड़ा सौदा होने वाला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका हर देश के साथ व्यापार समझौता नहीं करेगा कुछ लोगों को हम बस एक पत्र भेजकर धन्यवाद कहेंगे।

व्यापार वार्ता में किन बिंदुओं पर बनी सहमति?

चार दिवसीय इस व्यापार वार्ता में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया:

  • औद्योगिक और कृषि उत्पादों को अधिक बाजार पहुंच
  • टैरिफ में कटौती
  • गैर-टैरिफ अड़चनें दूर करने पर बातचीत

अमेरिका की ओर से वार्ता का नेतृत्व USTR (US Trade Representative) कार्यालय ने किया, जबकि भारत की ओर से वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की अगुआई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।

500 अरब डॉलर तक व्यापार

वर्तमान में भारत-अमेरिका का सालाना द्विपक्षीय व्यापार लगभग 190 अरब डॉलर का है। दोनों देशों का लक्ष्य इसे 2030 तक 500 अरब डॉलर तक ले जाना है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, व्यवसाय और नागरिकों के लिए समान रूप से लाभकारी होगा।

चीन के साथ भी व्यापार समझौते की घोषणा

‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कार्यक्रम में ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के बीच भी एक नया व्यापार समझौता हुआ है। हालांकि उन्होंने इस सौदे के विवरण साझा नहीं किए, व्हाइट हाउस सूत्रों ने पुष्टि की कि यह समझौता दुर्लभ पृथ्वी खनिजों (rare earth elements) की आपूर्ति को तेज करने पर केंद्रित है।

जल्द अंतिम रूप ले सकता है व्यापार सौदा

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने हाल ही में कहा कि यह व्यापार समझौता अंतिम दौर में है और जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। दोनों देश अपने-अपने रणनीतिक हितों को सुरक्षित रखते हुए इस समझौते को अंजाम देना चाहते हैं।

You Might Also Like

US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!

अमेरिका का बड़ा हमला?

पाकिस्तान में फिर हिंदू मां-बेटी का अपहरण

अमेरिका ने की पाकिस्तान से बड़ी डील !

क्या यह सच है? भारत–रूस की सेनाएं अब एक साथ!

Amar Bajpai 27/06/2025 27/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Jagannath Rath Yatra 2025 पुरी की पावन रथ यात्रा; आस्था, परंपरा और भक्ति का संगम
Next Article BSP vs Nitish Kumar in Bihar बसपा का ‘लव-कुश’ मिशन, क्या नीतीश का किला डगमगाएगा?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?