By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केरल के मैदान पर संजू की वापसी, क्या होगी Team India में एंट्री की सीढ़ी?
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > Sports > केरल के मैदान पर संजू की वापसी, क्या होगी Team India में एंट्री की सीढ़ी?
Sports

केरल के मैदान पर संजू की वापसी, क्या होगी Team India में एंट्री की सीढ़ी?

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/27 at 1:54 PM
Amar Bajpai
Share
Sanju Samson T20 comeback
KCL के मंच पर बिखरेगा संजू सैमसन का जलवा
SHARE

5 जुलाई को KCL ऑक्शन, संजू सैमसन पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

नई दिल्ली

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन जल्द ही एक नई टी20 टीम के साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस बार वो किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट या आईपीएल के लिए नहीं, बल्कि केरल की घरेलू टी20 लीग KCL (Kerala Cricket League) के लिए खेलते दिखेंगे। संजू सैमसन पहली बार इस लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

KCL का दूसरा संस्करण अगस्त 2025 में खेला जाएगा, जबकि इसका ऑक्शन 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में होगा। पिछले सीजन में इंटरनेशनल शेड्यूल की वजह से सैमसन खेल नहीं पाए थे और उन्हें सिर्फ ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। लेकिन इस बार उन्होंने नीलामी के लिए अपना नाम भेज दिया है।

Asia Cup 2025 को ध्यान में रखते हुए सैमसन ने प्लानिंग की है। बांग्लादेश दौरा (17–31 अगस्त) और KCL के शेड्यूल (22 अगस्त 7 सितंबर) के बीच क्लैश हो सकता है, लेकिन यदि सैमसन इंटरनेशनल टीम में शामिल नहीं होते, तो वह लीग के प्लेऑफ मुकाबलों तक उपलब्ध हो सकते हैं।

टीम इंडिया में वापसी की तैयारी?

इस टूर्नामेंट में खेलने से सैमसन को अपनी लय में लौटने और भारतीय टी20 टीम में वापसी की उम्मीद जगाने का मौका मिलेगा। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिलने के बावजूद वह प्रभावित नहीं कर पाए थे।

अगर उन्हें त्रिवेंद्रम रॉयल्स टीम चुनती है, तो स्थानीय दर्शकों का भारी समर्थन उन्हें मिल सकता है, जिससे उनके प्रदर्शन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

लीग में 6 टीमें लेंगी हिस्सा

KCL 2.0 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी:

  • कोल्लम सेलर
  • कालीकट ग्लोबस्टार्स
  • एलेप्पी रिपल्स
  • कोच्चि ब्लू टाइगर्स
  • त्रिशूर टाइटन्स
  • त्रिवेंद्रम रॉयल्स

पिछले सीजन में कोल्लम सेलर ने खिताब जीता था। 168 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 114 को टीमों ने खरीदा था। कुल मिलाकर फ्रेंचाइजीज़ ने लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे। इस बार संजू सैमसन जैसे बड़े नाम के जुड़ने से लीग की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

You Might Also Like

रोहित–कोहली का धमाका…

हार की जिम्मेदारी सबको लेनी होगी: गौतम गंभीर

शुभमन गिल का रिकॉर्डतोड़ शतक

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मैच होगा

शुभमन गिल क्या बनेंगे तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान?

Amar Bajpai 27/06/2025 27/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pushkar Dhami instructions to administration सीएम धामी की अपील; पहाड़ी मार्गों पर बढ़ाएं सतर्कता, प्रशासन को दिए कड़े निर्देश
Next Article Navy clerk arrested for spying पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था नौसेना भवन का कर्मचारी, गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (393)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (319)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (300)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?