‘Sitaare Zameen Par’ है पूरी तरह Lifted? जानिए किस फिल्म से!
सिर्फ नाम ही काफी है – आमिर खान।और जब उन्होंने “Sitaare Zameen Par” का ट्रेलर रिलीज़ किया, तो पूरे इंटरनेट पर धमाका हो गया! ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही सिर्फ 24 घंटों में 60 मिलियन व्यूज़ बटोरकर एक नया इतिहास रच दिया है।बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आ चुका है। इस फिल्म से एक्टर साल 2022 के बाद दोबारा वापसी करने जा रहे हैं और इस मूवी के ट्रेलर के आने के बाद एक बार फिर बॉयकॉट गैंग शुरू हो गया है और आमिर खान को काफी ट्रोल किया जा रहा है। मगर इसके बावजूद यूट्यूब पर आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।लोगों का कहना है कि एक्टर की ये फिल्म स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की हूबहू कॉपी है. यहां तक कि लोग दोनों फिल्मों के सीनों का भी कम्पेरिजन करने लगे और हर सीन को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे….
ट्रेलर को मिले 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर 13 मई को आउट हुआ था और सिर्फ 1 दिन में ही इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर 60 मिलियन व्यूज का आकंड़ा पार कर लिया है। 50 मिलियन पूरे होने पर फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट भी साझा किया है।
इन 9 फिल्मों को छोड़ा पीछे
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर आने के बाद फिल्म पर काफी विवाद भी हो रहा है, कुछ इसे हॉलीवुड की कॉपी बता रहे हैं। इतने विवाद के बाद भी फिल्म ने बागी ‘साहो’49 मिलियन व्यूज,‘हाउसफुल 4’ को 41.8 मिलियन, ‘कबीर सिंह’ को 40.8 मिलियन, ‘शमशेरा’ को 40.5 मिलियन,‘टाइगर जिंदा है’ को 40.4 मिलियन,‘सर्कस’45 मिलियन, ‘बागी 3’ 43 मिलियन, ‘बाहुबली 2’ को 42.7 मिलियन और ‘जीरो’ 42 मिलियन को पीछे कर दिया है।
