By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ahmedabad Plane Crash पर बॉलीवुड भावुक, सेलेब्स ने जताया दुख”
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > Entertainment > Ahmedabad Plane Crash पर बॉलीवुड भावुक, सेलेब्स ने जताया दुख”
Entertainment

Ahmedabad Plane Crash पर बॉलीवुड भावुक, सेलेब्स ने जताया दुख”

National News Now
Last updated: 2025/06/13 at 3:09 PM
National News Now
Share
SHARE

“प्लेन क्रैश से सदमे में बॉलीवुड, सितारों ने दी श्रद्धांजलि”

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है…इस हादसे में कई लोगों के घायल होने और जान जाने की खबर के बीच बॉलीवुड के सितारों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है और विमान में सवार यात्रियों के परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

शाहरुख खान बोले- ‘मन बहुत दुखी है’ :

अभिनेता शाहरुख खान ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए दुआ करता हूं’।शाहरुख के इस भावुक संदेश ने फैंस का दिल छू लिया है। लोग कमेंट कर रहे हैं — ‘SRK सिर्फ स्टार नहीं, इंसान भी हैं।

शाहरुख खान बोले- ‘मन बहुत दुखी है’

:https://x.com/iamsrk/status/1933139614006460645

आमिर खान ने जताया दुख :

आमिर खान प्रोडक्शंस ने विमान हादसे पर दुख जताया है। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘आज हुई दुखद विमान दुर्घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस भारी क्षति की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम इस भीषण हादसे में प्रभावित लोगों, समुदायों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत मजबूत बना रहे’।

परिणीति बोलीं- ‘कल्पना करना मुश्किल’ :

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने विमान हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, ‘एयर इंडिया विमान हादसे के बाद परिवारों के दुख की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को ताकत और हिम्मत दें’।

रितेश देशमुख बोले- ‘सुनकर टूट गया हूं’:

Absolutely heartbroken and in shock after hearing about the tragic plane crash in Ahmedabad. My heart goes out to all the passengers, their families, and everyone affected on the ground. Holding them all in my thoughts and prayers during this incredibly difficult time.

— Riteish Deshmukh (@Riteishd) June 12, 2025

रितेश देशमुख ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं’।

जान्हवी कपूर ने की प्रार्थना

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, ‘अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। ऐसी त्रासदियों का दुख शब्दों में बयां करना असंभव है। यात्रियों, चालक दल और हर प्रभावित परिवार के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं’।

सनी देओल बोले- ‘स्तब्ध हूं’
अभिनेता सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं पूरे दिल से हादसे की चपेट में आए यात्रियों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। सभी सुरक्षित रहें, उन्हें उचित देखभाल मिले, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले’।

अक्षय बोले- ‘इस वक्त सिर्फ प्रार्थनाएं ही हैं’
एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर से स्तब्ध और हैरान हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं’।

Shocked and speechless at the Air India crash. Only prayers at this time 🙏

— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 12, 2025

करीना कपूर और सोनाक्षी ने जताया दुख


करीना कपूर ने लिखा है, ‘एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। विमान में सवार सभी यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’। सोनाक्षी सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा है, ‘जीवन बहुत अप्रत्याशित है! मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं’।

अभिषेक बच्चन ने की दुआ, अनुपम खेर बोले- ‘यकीन नहीं हो रहा’
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास हुए विमान हादसे की खबर पर ट्वीट कर प्रभावितों के लिए दुआ की है। अनुपम खेर ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘यकीन नहीं हो रहा…स्तब्ध हूं… लाचार और दुःखी हूं…’।

जूनियर एनटीआर बोले- ‘मन दुखी है’
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने लिखा है, ‘अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना और शक्ति। मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं’।

कंगना बोलीं- ‘ईश्वर संबल प्रदान करें’


अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं। ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें’।

विक्रांत मैसी के भाई की मौत :

विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘आज अहमदाबाद में हुए कभी ना सोच सकने वाले दुखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और करीबियों के लिए मेरा दिल टूट गया है.’विक्रांत ने आगे अपने चचेरे भाई क्लाइव कुंदर के निधन पर अफसो जताया. उन्होंने लिखा- ‘ये जानकर और भी दुख हुआ कि मेरे चाचा क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस बदकिस्मती से फ्लाइट पर काम करने वाले फर्स्ट ऑफिसर थे. भगवान आपको और आपके परिवार को और सभी प्रभावित लोगों को शक्ति दे.’

You Might Also Like

युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद पर ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त…

कार्तिक की बहन बनी दुल्हन

रंधर को संजीवनी मिली! रणवीर के आगे इस खिलाड़ी की जादूगरी…

कटरीना बनीं सुपर बिज़नेसवुमन…

Tere Ishq Mein Box Office: बजट नहीं निकला तो फिल्म हो जाएगी फ्लॉप!

National News Now 13/06/2025 13/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अहमदाबाद विमान हादसा: घटनास्थल पर पहुंचे PM मोदी, ली राहत कार्यों की जानकारी
Next Article “करण जौहर का नया शो: दिमाग का असली खेल या सिर्फ दिखावा?”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (394)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?