‘इश्कज़ादे’ से स्टार बने Arjun, फिर क्यों डगमगाया करियर?
26 जून को जन्मे अर्जुन कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। चलिए जानते हैं उनके फिल्मी सफर की कहानी — जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है।2012 में जब ‘इश्कज़ादे’ रिलीज़ हुई, तो सबने अर्जुन को नोटिस किया।एक्शन, एटीट्यूड और इमोशंस – सब कुछ था इस डेब्यू में। अर्जुन ने साबित कर दिया कि वो ‘स्टार किड’ नहीं, बल्कि ‘स्टार’ बनने आए हैं।
सक्सेस के बाद लुढ़का करियर
अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्कजादे से की थी। इसके बाद उन्होंने गुंडे, 2 स्टेट्स और की एंड का जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन साल 2016 के बाद उनका करियर ढलान पर आ गया। पिछले 8 सालों में उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।
अर्जुन कपूर की हिट फिल्मों की लिस्ट
अर्जुन कपूर के करियर की गिनी-चुनी हिट फिल्मों में इश्कजादे, 2 स्टेट्स और की एंड का शामिल हैं। इनमें गुंडे और की एंड का को सेमी हिट का दर्जा मिला। लेकिन हाल के वर्षों में कोई भी फिल्म कमर्शियल सक्सेस नहीं दिला सकी। वहीं उन्हें स्टार किड होने का भी फिल्म हिट कराने में कोई फायदा नहीं मिला।
नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
अर्जुन कपूर की फिल्में भले ही फ्लॉप रही हों, लेकिन अर्जुन कपूर की नेटवर्थ काफी चौंकाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 तक उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 85 करोड़ रुपये है। अर्जुन एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करते हैं, जिसके लिए 1 करोड़ रुपये प्रति ब्रांड लेते हैं।
मलाइका संग रिश्ता बना चर्चा
एक्टर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन जब दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे तब अक्सर उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता था। साथ में दोनों को उनके फैंस काफी पसंद करते थे।