घर में हुआ सत्ता परिवर्तन, बदल गया बिग बॉस का कैप्टन
बिग बॉस 19 के घर में इस हफ़्ते हुई है सत्ता परिवर्तन की कहानी। जी हाँ, कैप्टेंसी की कुर्सी अब बदल चुकी है। पिछले हफ़्ते बसीर अली ने घर की कमान संभाली थी, लेकिन अब गेम में आई है नई ट्विस्ट।
नए टास्क और जबरदस्त मुकाबले के बाद घर के सदस्यों ने चुना अपना नया कैप्टन। इस बार यह ज़िम्मेदारी मिली है उस कंटेस्टेंट को, जिसने शुरुआत से ही खेल को स्मार्टनेस और स्ट्रॉन्ग स्ट्रैटेजी से खेला है।
कैप्टेंसी हासिल करते ही इस कंटेस्टेंट ने घर के लिए नए नियम और सख़्त फैसले भी शुरू कर दिए हैं। वहीं, कुछ सदस्य खुश नज़र आए, तो कुछ ने साफ़ कहा कि अब घर में माहौल और भी गरमाने वाला है।
दो टीमों में बंटे घर के सदस्य
कैप्टेंसी टास्क के रेड टीम में अभिषेक, मृदुल, अमाल, तान्या, अवेज, प्रणित, अशनूर और फरहाना शामिल हैं। वहीं, ब्लू टीम में नगमा, नीलम, कुनिका, शहबाज, नतालिया, गौरव, बसीर, नेहल और जीशान शामिल थे। कैप्टेंसी टास्क का थीम बीबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर आधारित होगा। रिलीज किए गए प्रोमो के अनुसार, इस बार कैप्टेंसी टास्क में घरवालों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा।
कैसा होगा कैप्टेंसी टास्क?
सामने आई जानकारी के अनुसार, कैप्टेंसी टास्क को चार राउंड में पूरा किया जाएगा। पहले राउंड में एक टीम के लोगों को दूसरी टीम के बोर्ड पर नकली कंटेस्टेंट का नाम लिखना होगा। वहीं दूसरी टीम के लोगों को बोर्ड पर लिखा नाम मिटाना होगा। इस दौरान ब्लू टीम ने बोर्ड पर रेड टीम के बोर्ड पर तान्या का नाम लिखा। हालांकि इसके बाद भी इस राउंड में रेड टीम को ही जीत मिली। तो साफ है कि बिग बॉस 19 की कैप्टेंसी बदलने के साथ ही गेम का रंग भी बदल गया है। अब देखना यह होगा कि नया कैप्टन अपने फैसलों से घरवालों का दिल जीतता है या फिर उन्हें नाराज़ करता है।
