Badshah Birthday Special: म्यूज़िक किंग का जश्न शुरू!
Badshah Birthday : आज म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रैपर और सिंगर Badshah का जन्मदिन है। अपने दमदार रैप, सुपरहिट पार्टी ट्रैक्स और अनोखी स्टाइल से लाखों दिलों पर राज करने वाले Badshah का आज का दिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं।Badshah, जिनका असली नाम अदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, ने अपने करियर की शुरुआत अंडरग्राउंड म्यूज़िक से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई और आज बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक उनका जलवा कायम है।आज उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayBadshah जमकर ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनके नए गाने और एल्बम की अनाउंसमेंट का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
कभी आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे बादशाह !
बादशाह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई. उन्होंने अपने स्कूल ग्रुप्स में गाना शुरू कर दिया. वे बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनने का सपना भी देखते थे. 15 साल की उम्र में रैपर को दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म करने का मौका मिला और पहली फीस के रूप में उन्हें 1,500 रुपये मिले थे.
इसके बाद उन्होंने संगीत जगत में अपने करियर की शुरुआत स्टेज नेम “कूल इक्वल” से की, लेकिन बाद में अपना नाम बदलकर बादशाह रख लिया.
बादशाह ने क्यों बदला अपना नाम?
रैपर ने खुलासा किया था कि वे शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और उनकी 1999 में आई फिल्म ‘बादशाह’ का गाना सुनने के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया था.
बादशाह का करियर 2006 में तब शुरू हुआ जब वे साथी रैपर हनी सिंह के साथ परफॉर्म किया. उन्हें हनी सिंह के शो ‘बैंड माफिया मुंडीर’ में देखा गया. ये प्लेटफॉर्म नए सिंगर्स के लिए एक मौका था जिससे वे संगीत जगत में अपने कदम रख सकें.

Badshah ने हमेशा अपनी मेहनत, जुनून और क्रिएटिविटी से साबित किया है कि म्यूज़िक सिर्फ सुनने की चीज़ नहीं, बल्कि एक वाइब है—एक फील है।उनके बर्थडे पर हम भी देते हैं शुभकामनाएँ कि Badshah यूं ही नए-नए बीट्स और धुनों से दुनिया को मंत्रमुग्ध करते रहें।
हैप्पी बर्थडे बादशाह!
