Kajol की Evergreen Movies जिन्हें Fans आज भी Repeat में देखते हैं
कई चेहरों ने बॉलीवुड को सजाया है, लेकिन कुछ ऐसी अदाकाराएं हैं जिनकी हर अदा आज भी दिलों में ताज़ा है। उन्हीं में से एक नाम है — काजोल। वो मुस्कान, वो नज़ाकत, और वो दमदार अभिनय… आज भी जैसे परदे पर जादू बिखेर देता है।
काजोल आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में उनकी दो फिल्में ‘मां’ और ‘सरजमीन’ रिलीज हुई जिससे एक्ट्रेस ने फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। आज काजोल के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके करियर की 7 बेहतरीन फिल्में बताएंगे जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

बाजीगर
1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीगर’ के करियर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म दर्शकों को आज भी पसंद आती है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
राज और सिमरन की इस प्रेम कहानी को कौन भूल सकता है? यूरोप की वादियों से लेकर पंजाब की मिट्टी तक, इस फिल्म ने रोमांस की परिभाषा ही बदल दी। काजोल की सादगी और एक्टिंग ने इसे अमर बना दिया।

कुछ कुछ होता है
जब दोस्ती और मोहब्बत के बीच की लकीरें धुंधली हो जाएं… तब कुछ कुछ होता है। अंजलि के किरदार में काजोल ने दिल तोड़ा भी, और जोड़ा भी — और दर्शक बस देखते रह गए।
फना
एक अंधी लड़की की मासूमियत और एक रहस्यमयी आशिक की कहानी। काजोल ने यहां एक बार फिर साबित किया कि वो सिर्फ रोमांस ही नहीं, गंभीर किरदारों की भी मास्टर हैं।

कबि ख़ुशी कभी ग़म
“तेरा बेटा कर रहा है मुझसे प्यार…” ये डायलॉग सुनते ही झलक जाती है चुलबुली अंजलि। काजोल ने इस फैमिली ड्रामा को हंसी, आंसू और इमोशंस से भर दिया।

तन्हाजी
इतिहास पर आधारित इस फिल्म में काजोल ने सावित्रीबाई मालुसरे के किरदार में शक्ति और संस्कार दोनों का परिचय दिया। कम स्क्रीन टाइम में भी उनकी मौजूदगी ने फिल्म को और वजनदार बना दिया।
हर किरदार, हर फिल्म… काजोल को सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक एहसास बनाता है। उनके अभिनय में एक सच्चाई है, जो बार-बार देखने को मजबूर कर देती है।