बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा एक्सीडेंट – फैंस कर रहे दुआ
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा के साथ हाल ही में एक बड़ा हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक करिश्मा चलती ट्रेन से नीचे गिर गईं। अचानक हुए इस हादसे से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, करिश्मा किसी शूटिंग शेड्यूल या यात्रा के दौरान ट्रेन में सफ़र कर रही थीं। तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे ट्रेन से नीचे गिर गईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
डॉक्टर्स का कहना है कि करिश्मा फिलहाल खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें कुछ चोटें आई हैं और पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है।
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #KarishmaSharma ट्रेंड कर रहा है।
डर के मारे ट्रेन से कूद गई…
करिश्मा शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी. अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘कल चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जा रही थी, उन्होंने इस मौके पर साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया. लेकिन जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड तेज हो गई. इस बीच उन्होंने देखा कि उनके दोस्त ये ट्रेन नहीं पकड़ पाएंगे, तो डर की वजह से उन्होंने खुद चलती ट्रेन से कूद गई. लेकिन बदकिस्मती से वह प्लेटफॉर्म पर पीठ के बल नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर में गहरी चोट लग गई.

मेरे लिए दुआ करो…
करिश्मा ने आगे बताया कि घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वह अभी भर्ती हैं. करिश्मा ने लिखा कि इस हादसे की वजह से उनके पीठ में चोट लगी है, उनका सिर सूज गया है, और उनके शरीर पर चोट के निशान हैं. डॉक्टरों ने MRI किया है और साथ ही बताया है कि सिर में कोई गंभीर चोट नहीं है। उन्हें एक दिन के लिए निगरानी में रखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कल से दर्द हो रहा है, लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बनी हुई हैं। इसके साथ ही करिश्मा ने अपने फैंस से उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने को कहा है.फिलहाल राहत की बात यह है कि करिश्मा शर्मा सुरक्षित हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर एक बार फिर पर्दे पर नज़र आएँगी।
