By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: माधुरी दीक्षित जैसी लड़की रिजेक्ट?
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > Entertainment > माधुरी दीक्षित जैसी लड़की रिजेक्ट?
Entertainment

माधुरी दीक्षित जैसी लड़की रिजेक्ट?

National News Now
Last updated: 2025/05/19 at 5:36 PM
National News Now
Share
SHARE

वो सिंगर, जिसने ठुकराया माधुरी दीक्षित का रिश्ता !

माधुरी दीक्षित — बॉलीवुड की धक-धक गर्ल। लाखों दिलों की धड़कन, और उस दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक दौर ऐसा भी था जब किसी ने उनका रिश्ता ठुकरा दिया था? जी हां! और ये कोई आम शख्स नहीं, बल्कि एक फेमस सिंगर थे – जिनकी आवाज़ पर पूरा देश झूमता था।जानिए कौन था वो सिंगर हमारी इस खास रिपोर्ट में

सुरेश वाडेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक हैं. सुरेश ने फिल्मी गानों के अलावा भक्ति गीत भी गाए हैं. बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित कम उम्र में ही एक्ट्रेस की शादी कराना चाहते थे. उन्होंने माधुरी के लिए लड़के की तलाश शुरू की और कई लड़के देखें. इस दौरान माधुरी के पिता को सुरेश वाडेकर पसंद आ गए थे.शंकर दीक्षित चाहते थे कि माधुरी की शादी सुरेश वाडेकर से हो. ऐसे में उन्होंने शादी के लिए बात की. इसके बाद सुरेश को माधुरी की तस्वीर दिखाई गई, लेकिन माधुरी की फोटो देखते ही सुरेश ने एक्ट्रेस को दुल्हन बनाने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि माधुरी दुबली-पतली हैं. वैसे आपको बता दें कि दोनों के बीच उम्र में 11 साल का फासला भी था. माधुरी, सुरेश से 11 साल छोटी हैं. अभी जहां माधुरी 58 साल की हैं तो वहीं सुरेश की उम्र 69 साल है.

अनिल कपूर संग शुरू हुई अफेयर की चर्चा

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। राम लखन, परिंदा और बेटा जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ने पर्दे पर कमाल दिखाया। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें भी मीडिया में आने लगीं, लेकिन जैसे ही इन खबरों के बारे में अनिल की वाइफ को पता चला तो वह सेट पर अपने बच्चों के साथ पहुंच गईं।

कहा जाता है जब माधुरी ने अनिल को अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा तो उन्होंने फैसला किया कि अब वह कभी भी उनके साथ काम नहीं करेंगी। हालांकि, फिर कई साल बाद दोनों पुकार में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने 2019 की टोटल धमाल में भी काम किया था।आपको बता दे की माधुरी का नाम संजय दत्त के साथ भी जुड़ा। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिल्म में रोमांस करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिल्म रिलीज हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई।इस हिट जोड़ी को फिर से 1993 में फिल्म खलनायक के लिए लिया गया। हालांकि, फिल्म में माधुरी की जोड़ी असल में जैकी श्रॉफ के साथ थी, लेकिन फिल्म में वह ज्यादातर समय संजय दत्त के साथ ही नजर आईं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान माधुरी को ‘नो प्रेग्नेंसी’ क्लॉज भी साइन करना पड़ा।

दरअसल, फिल्म खलनायक में सुभाष घई माधुरी के साथ काम कर रहे थे । इसी दौरान उन्हें लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म बीच में ही रुक जाएगी।

यही सोचकर सुभाष घई ने माधुरी से ‘नो प्रेग्नेंसी’ क्लॉज साइन करवाया। इसके मुताबिक इस फिल्म के शूट के दौरान अगर माधुरी प्रेग्नेंट होती हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। किसी हीरोइन से इस तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने वाले सुभाष घई पहले डायरेक्टर थे।

फिल्म देवदास के दौरान प्रेग्नेंट थीं माधुरी !

माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इसमें माधुरी, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ नजर आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान माधुरी प्रेग्रेंट थीं। फिल्म का गाना ‘हमपे ये किसने हरा रंग डाला’ भी माधुरी ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया था। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान माधुरी डॉ. नेने के साथ पहुंची थीं, जो अब उनके पति भी हैं।

आमिर खान ने क्यों माधुरी के हाथ पर थूका !

आमिर खान हमेशा से ही सेट पर मस्ती-मजाक के लिए मशहूर रहे हैं। एक बार उन्होंने कहा कि वह लोगों का हाथ देखकर उनका भविष्य बताने में माहिर हैं। जब यह बात माधुरी दीक्षित को पता चली, तो वे तुरंत आमिर के पास पहुंच गईं। उस समय दोनों फिल्म ‘दिल’ की शूटिंग कर रहे थे।

माधुरी ने मजाक में अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए कहा कि आमिर उनका हाथ देखकर भविष्य बताएं। तभी आमिर ने शरारत में उनके हाथ पर थूक दिया। यह देखकर माधुरी नाराज हो गईं और मजाक ही मजाक में हॉकी उठाकर आमिर के पीछे दौड़ पड़ीं।

माधुरी क्यों रोने लगीं सेट पर ?

रंजीत 90 के दशक के पॉपुलर विलेन थे। उस दौर में उनकी निगेटिव छवि इतनी मजबूत थी कि लोग वाकई में उनसे डरते थे। इसी वजह से जब फिल्म ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित को उनके साथ सीन करना था, तो वह घबरा गईं और सेट पर ही रोने लगीं।

एक इंटरव्यू में रंजीत ने बताया, उस समय माधुरी नई थीं। मेरी छवि एक निर्दयी हत्यारे और अभद्र विलेन की बन चुकी थी। लड़के-लड़कियां भी मुझसे डरते थे। माधुरी ने भी मेरे बारे में सुन रखा था और वह काफी घबरा गई थीं।

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे बीच एक जबरदस्ती वाला सीन था, जिसे वीरू देवगन कोरियोग्राफ कर रहे थे। सीन में मुझे एक हाथगाड़ी पर माधुरी के साथ जबरदस्ती करनी थी। मुझे अपने अगले शूट के लिए जल्दी थी, इसलिए मुझे उनकी मानसिक स्थिति के बारे में पता नहीं चला। बाद में मालूम हुआ कि वह कितनी डरी हुई थीं।’

You Might Also Like

युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद पर ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त…

कार्तिक की बहन बनी दुल्हन

रंधर को संजीवनी मिली! रणवीर के आगे इस खिलाड़ी की जादूगरी…

कटरीना बनीं सुपर बिज़नेसवुमन…

Tere Ishq Mein Box Office: बजट नहीं निकला तो फिल्म हो जाएगी फ्लॉप!

National News Now 19/05/2025 19/05/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CM नीतीश का कृषि क्षेत्र में बड़ा कदम, 315 उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र
Next Article कोटा में युवक की चाकू से हत्या, आरोपी अतीक फरार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?