जानिए बॉलीवुड पांच नयी अपडेट्स !
“बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा जान्हवी कपूर ने कान्स 2025 में अपने बैकलेस गाउन लुक से सभी का ध्यान खींचा है।अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन किए गए इस मिंट ग्रीन गाउन में जान्हवी ने भारतीय परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल दिखाया।अनामिका खन्ना के डिजाइन किए गए मिंट ग्रीन गाउन में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने अपने बालों का जुड़ा बनाया हुआ है।
31 साल पहले कैसी दिखती थीं Sushmita Sen
सुष्मिता सेन इंडिया की पहली मिस यूनिवर्स हैं, उन्होंने ये खिताब 21 मई 1994 के दिन जीता था। आज इस उनको मिस यूनिवर्स का ताज जीते हुए पूरे 31 साल हो गए हैं और एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर उस सफर की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाई हैं। महज 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने भारत का मान बढ़ाया था और आज उस बात को 31 साल हो गए हैं।
लाल साड़ी, सिंदूर लगाए कान्स पहुंची अदिति राव हैदरी, देसी लुक से ढाया कहर
अदिति राव हैदरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंच गई हैं। अदिति का कान्स से नया लुक सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस की निगाहें उन पर ठहर गई है। अदिति राव हैदरी ने लाल साड़ी और सिंदूर लगाकर कान्स से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, उनके पीछे खूबसूरत समुन्द्र दिखाई दे रहा है।
KanKhajura Trailer का ट्रेलर रिलीज, सोनी लिव पर कब आएगी मोहित रैना की सीरीज
मोहित रैना की आगामी वेब सीरीज ‘कनखजूरा’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। सोनी लिव पर ये साइको थ्रिलर जल्द ही दस्तक देने वाली है, इसमें कई दमदार एक्टर्स नजर आने वाले हैं। सारा जेन डियाज, निनाद कामत और ऊषा नाडकर्णी, रोशन मैथ्यू स्टारर ‘कनखजूरा’30 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वाइफ अनुष्का शर्मा संग Virat Kohli करते दिखे ये काम, तस्वीरें हुईं वायरल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पावर कपल हैं और इन दोनों की नई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में कपल पिकलबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ में बेहद प्यारे भी लग रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
