बड़ा बदलाव कौन होगा नया चेहरा?
Criminal Justice की वापसी हो रही है एक बार फिर… नए केस के साथ, नई मिस्ट्री के साथ — और सबसे बड़ी बात… नई कास्ट के साथ!
तो क्या इस बार भी Madhav Mishra उर्फ Pankaj Tripathi बनाएंगे केस को उलझे हुए धागे से सीधी रेखा?और क्या इस बार केस को सुलझाने में उनकी मदद करेंगी कुछ नई और दमदार महिलाएं तो चलिए जानते हैं Criminal Justice 4 की नई स्टारकास्ट में कौन-कौन होगा शामिल! Criminal Justice, Disney+ Hotstar की सबसे चर्चित क्राइम-लीगल ड्रामा सीरीज़ है।Pankaj Tripathi के शानदार अभिनय और थ्रिल से भरे कोर्टरूम ड्रामा ने दर्शकों को तीन सीज़न्स तक बांधे रखा।
अब आ रहा है इसका चौथा सीज़न – Criminal Justice: Adhura Sach का अगला अध्याय।और इस बार कहानी है और भी ज्यादा चौंकाने वाली… और कास्ट में कई नए चेहरे!
Surveen Chawla
सुरवीन चावला भी इस नई कास्ट की लिस्ट में शामिल हैं। इस सीरीज में वो अंजू नागपाल का किरदार निभा रही हैं। तीन एपिसोड्स देखकर तो लग रहा है कि ये सीरीज का सबसे महत्वपूर्ण किरदार है। सुरवीन चावला ‘वेलकम बैक’, ‘हेट स्टोरी 2’ और ‘हिम्मतवाला’ जैसी बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुकी हैं।
Mohammed Zeeshan Ayyub
मोहम्मद जीशान अय्यूब ने इस सीरीज में अंजू नागपाल के पति राज नागपाल का किरदार निभाया है। सीरीज में राज को अपनी गर्लफ्रेंड और बेटी की नर्स रोशनी सलूजा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। जीशान सीरीज के मैन कैरेक्टर के रूप में दिखाए गए हैं। जीशान ‘रांझणा’, ‘छलांग’, ‘सैम बहादुर’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘जीरो’ जैसी कई मूवीज में नजर आ चुके हैं।
Barkha Singh
बरखा सिंह भी इस सीजन की नई कास्ट में शामिल हैं। उन्होंने सीरीज में शिवानी माथुर का किरदार निभाया है, जो माधव मिश्रा के साथ इस केस को सॉल्व करती नजर आ रही हैं। बरखा कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इनमें ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’, ‘साइलेंस’ और ‘गर्ल्स ऑन टॉप’ जैसी सीरीज शामिल है। वहीं ‘द साबरमति रिपोर्ट’ मूवी में विक्रांत मैसी के साथ नजर आ चुकी हैं।
Khushi Bhardwaj
खुशी भारद्वाज ने मूवी में ईरा का किरदार अदा किया है। इसमें वो राज नागपाल और अंजू नागपाल की बेटी बनी हैं। सीरीज में उनका भी अहम रोल नजर आ रहा है। वहीं वो ‘टिकू वेड्स शेरू’ मूवी में भी नजर आ चुकी हैं।
Asha Negi
टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी भी इस सीरीज की नई कास्ट की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने इसमें रोशनी सलूजा का किरदार निभाया है। जिसके मर्डर के इर्द-गिर्द इस सीजन की पूरी कहानी घूमती है। आशा ‘पवित्र रिश्ता’, ‘बारिश’, ‘एक मुठ्ठी आसमान’ और ‘ख्वाबों के परिंदे’ जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
