क्या पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया? वायरल चैट से मचा हंगामा
भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी पिछले हफ़्ते पोस्टपोन हो गई थी, लेकिन अचानक वायरल हुए चैट स्क्रिंशॉट्स ने सबका ध्यान इस ओर मोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा है कि कहीं पलाश ने अपनी मंगेतर स्मृति के साथ धोखा तो नहीं किया?रिपोर्ट्स के मुताबिक़ “मेड इन मैरी डी’कॉस्टा” नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम और रेडिट पर पलाश के साथ चैट्स के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं। इन चैट्स में पलाश allegedly “स्विमिंग, स्पा विज़िट और मुम्बई के वर्सोवा बीच” जैसी मुलाकातों की बातें कर रहे हैं। जब मेसेज में उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से टाल-मटोल की — और स्मृति के प्रति अपनी भावना को लेकर अस्पष्ट रहे। इन वायरल चैट्स के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से सगाई और शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए।विवाह को स्थगित करने की आधिकारिक वजह स्मृति के पिता की अचानक अस्पताल में भर्ती होना बताया गया था।नेटिज़न्स ने तीखी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। कुछ लोगों ने पलाश के किरदार पर सवाल उठाए हैं, वहीं कई ने सावधानी बरतने की अपील की है क्योंकि वायरल स्क्रीनशॉट्स अभी “पुष्टि नहीं हुए” हैं।मामला और ज्यादा गंभीर तब हो गया जब पलाश और एक महिला जिसका नाम मैरी डी’कोस्टा बताया जा रहा है की चैट्स वायरल हुई।

महिला ने कथित तौर पर पलाश के साथ अपनी इंस्टाग्राम डीएम चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। इन चैट्स में पलाश को फ्लर्टी मैसेजेस भेजते हुए दिखाया गया है, जो शादी से ठीक एक रात पहले के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह महिला एक डांस कोरियोग्राफर है जो शादी की तैयारियों से जुड़ी थी। इन स्क्रीनशॉट्स में पलाश को ऐसी बातें करते दिखाया गया है जो एक कमिटेड रिलेशनशिप में होने वाले व्यक्ति के लिए अनुचित लगती हैं। ये चैट्स रेडिट, इंस्टाग्राम और एक्स पर तेजी से वायरल हो गईं और यूजर्स ने पलाश को ‘चीटर’ और ‘स्कंबैग’ जैसे शब्दों से नवाजा। कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि यह धोखा शादी टूटने की असली वजह है। कई लोग स्मृति के समर्थन में खड़े हुए हैं और कह रहे हैं कि यदि यह सब सच हुआ, तो उन्होंने बड़ा “धोखा” झेला है। वहीं कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि परिवार की निजी मुश्किलें — जैसे पिता की तबीयत खराब होना — यह सब अफवाहों के बीच अधिक जटिल बना रहा है।
