ट्रैजिक! दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर कैंसर
“टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आ रही है।’ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ है लिवर कैंसर।
उनके फैंस और इंडस्ट्री में इस खबर से शोक की लहर है।और अब, उनके को-स्टार का आया है दिल छू लेने वाला रिएक्शन –जिसमें उन्होंने कहा, ‘अल्लाह तुम्हारे साथ है’।
दीपिका के लिए प्रार्थना कर रहें सेलेब्स।
दीपिका कक्कड ने टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है और उन्होंने दर्शकों और साथी कलाकारों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में उनके कैंसर के बारे में जानते ही टीवी जगत के जाने-माने स्टार्स उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं और उनको अपनी दुआएं भेज रहे हैं। गौहर खान, पंखुड़ी अवस्थी, आरती सिंह, डेलनाज़ ईरानी, गौरव खन्ना, जयति भाटिया समेत अविका गौर ने भी दीपिका को हिम्मत दी है। इस बीच अब दीपिका के साथ ‘सेलिब्रेटी मास्टरशेफ’ में साथ काम कर चुके एक्टर राजीव आदित्य का रिएक्शन आया है।
दीपिका के नाम राजीव का खास मैसेज
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का हिस्सा रह चुके एक्टर राजीव आदित्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका कक्कड के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्यारी दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं! सबसे मजबूत और सबसे प्यारी इंसान! अल्लाह तुम्हारे साथ है और तुम्हें ठीक कर देगा! सभी लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें!दीपिका कक्कड़ ढेर सारा प्यार!’
