शोएब बना दीपिका की ताकत – कैंसर की खबर के बाद साथ निभाया हर कदम !
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी लीवर कैंसर की जंग और उससे जुड़ी भावनाओं को साझा किया।जब रिपोर्ट्स आईं, तो शोएब और मैं दोनों टूट गए थे। हमने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है।”
शोएब को पहले से पता थी बीमारी
दीपिका ने व्लॉग में अपने सभी फैंस को उनके लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी बीमारी का पहले शोएब इब्राहिम को पता चला था लेकिन उन्होंने मुझे नहीं बताया। जब हम अस्पताल गए तो मैंने उनसे कॉरिडॉर में पूछा कि रिपोर्ट्स में क्या है, तब उन्होंने मेरी तरफ देखते हुए कहा था कि रिपोर्ट्स ठीक नहीं हैं।
फूट-फूटकर रोया था कपल
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मैंने खुद रिपोर्ट देखी तब मुझे पता चला ये तो घातक है। मुझे याद है कि वो गलियारे में मैं बुरी तरह टूट गई थी। मैं रोने लगी और शोएब भी रोने लगे। हम दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फिर डॉक्टर के पास गए। जब डॉक्टर ने भी ये ही खबर सुनाई तो हमारी आंखों से फिर से आंसू छलक पड़े। वो दिन मेरे लिए बेहद मुश्किल था।
एक्ट्रेस की सर्जरी सफल
बता दें एक्ट्रेस जब अस्पताल में एडमिट थीं तो उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने व्लॉग शेयर कर फैंस को एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट की। वहीं इस मुश्किल वक्त में शोएब ने अपनी बीवी दीपिका का ऐसे ख्याल रखा जैसे किसी बच्चे का रखा जाता है। बता दें फिलहाल एक्ट्रेस की सर्जरी सफल हो गई है और उनके लीवर से ट्यूमर को हटा दिया गया है।
