आज है जीनत अमान और सुष्मिता सेन का जन्मदिन जानिए कुछ अनसुनी कहानियाँ !
आज बॉलीवुड की सबसे ग्रेसफुल और प्रेरणादायक एक्ट्रेसेज़ में से एक, सुष्मिता सेन ने अपना 50वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। पूर्व मिस यूनिवर्स और भारतीय सिनेमा की दमदार अभिनेत्री, सुष्मिता ने अपने सफर से लेकर अपनी फिटनेस तक हर क्षेत्र में लोगों को प्रेरित किया है।

जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा “उम्र सिर्फ एक नंबर है, जिंदगी जीने का असली मज़ा आज आता है। उनकी ये लाइन ही बताती है कि क्यों उन्हें लोग मजबूती और एलिगेंस की मिसाल मानते हैं।पिछले कुछ सालों में दिल का दौरा पड़ने और कठिन सर्जरी के बाद भी सुष्मिता ने जिस तरह खुद को संभाला, वह उनके मजबूत इरादों को दिखाता है। आज भी वह फिल्मों, ओटीटी शो और फिटनेस वीडियो के ज़रिए लगातार एक्टिव रहती हैं।जन्मदिन पर फैन्स, सेलिब्रिटीज़ और उनकी बेटियों—रिनी और अलिसा—ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर #SushmitaSen50 ट्रेंड करता भी दिखाई दिया।

अगर हम उनकी पहले की ज़िन्दगी की बात करे तो सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड रजत तारा थे. एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने खुद ये खुलासा किया था. सुष्मिता सेन का नाम कभी शादीशुदा फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट से भी जुड़ा था. लेकिन, ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. रिपोर्ट्स कहती हैं कि एक्ट्रेस ने तीन साल तक अभिनेता रणदीप हुड्डा को भी डेट किया था. इनके अलावा बंटी सचदेव और बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है.एक समय अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए सुष्मिता सेन ने बेटियों को गोद लेने का फैसला लिया था. पहले उन्होंने साल 2000 में बेटी रेनी को गोद लिया था, जबकि 10 साल बाद यानी साल 2010 में अभिनेत्री ने छोटे बेटी अलीशा को गोद लिया था.वही आज एक और एक्ट्रेस का बर्थडे है जीनत अमान बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. 70 के दशक में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

बॉलीवुड में उन्होंने एक अलग फैशन ट्रेंड सेट किया था. जीनत आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था.सलमान ने अपनी इस फिल्म को देखने के लिए अपने कुछ करीबी लोगों को इनवाइट किया था. इनमें जीनत अमान भी शामिल थीं. जब जीनत ने फिल्म देखी तो सलमान ने उनसे अपनी फिल्म को लेकर उनकी राय पूछी. इस पर जीनत ने कहा था, ”ये बहुत बचकाना था. तुम अपनी आंखें बंद करके भाग्यश्री की एड़ी में आयोडेक्स लगा रहे हो, ये कितना बेहूदा था.तो दोस्तों, बॉलीवुड की एवरग्रीन और आइकॉनिक एक्ट्रेस जीनत अमान को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएँ।सुंदरता, आत्मविश्वास और साहस की मिसाल—सुष्मिता सेन की। मिस यूनिवर्स बनने से लेकर बेहतरीन एक्ट्रेस और सशक्त महिला बनने तक, सुष्मिता जी ने हर कदम पर दुनिया को प्रेरित किया है।जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें ढेर सारा प्यार, सम्मान और सफलता की शुभकामनाएँ।
