By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हाउसफुल 5: हंसी, कन्फ्यूजन और कातिल
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > Entertainment > हाउसफुल 5: हंसी, कन्फ्यूजन और कातिल
Entertainment

हाउसफुल 5: हंसी, कन्फ्यूजन और कातिल

National News Now
Last updated: 2025/06/06 at 12:34 PM
National News Now
Share
SHARE

मस्ती और मर्डर का कॉकटेल – Housefull 5 का कैसा है रिव्यू?

Contents
फिल्म की कहानीडायरेक्शन और राइटिंगएक्टिंगफाइनल वर्डिक्ट

अगर आप सोच रहे थे कि हाउसफुल सीरीज में अब क्या नया हो सकता है…तो जनाब, तैयार हो जाइए —क्योंकि इस बार ‘हाउसफुल 5’ में हंसी के साथ-साथ मर्डर मिस्ट्री, तीन जॉली, और एक वसीयत की तगड़ी कहानी है… मेकर्स को भी पता होता है कि कॉमेडी का ये तड़का व्यूअर्स को अपनी सीट से बांधे रखेगा। तभी तो ऑडियंस की नब्ज को पकड़ते हुए आज कल भारतीय सिनेमा में हॉरर कॉमेडी से लेकर कॉमेडी थ्रिलर फिल्में बनने लगी हैं। ऐसे ही कॉमेडी थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं डायरेक्टर तरुण मनसुखानी, जिसमे एक नहीं दो नहीं बल्कि 18 फिल्मी सितारे कॉमेडी करते नजर आएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला की लांग फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 की, आखिर कैसी है अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 फिल्म की शूटिंग UK के एक रॉयल हवेली में हो रही है,जहां एक अनोखी वसीयत को लेकरघर के सभी सदस्य आपस में भिड़ते हैं,और इसी बीच होता है एक रहस्यमयी मर्डर…

फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत एक क्रूज से होती है जहां जूलियस  उर्फ जॉली (अक्षय कुमार), जलालुद्दीन उर्फ जॉली (रितेश देशमुख ) और जलभूषण उर्फ जॉली (अभिषेक बच्चन) अपनी-अपनी बीवियों कांची (नरगिस फाखरी), जारा ( सोनम बाजवा ) और शशिकला (जैकलिन फर्नांडीस) के साथ क्रूज पर अपने मृत पिता रणजीत के वसीयत के हिसाब से उसकी सारी जागीर हथियाने आते हैं। वैसे आपको बता दें रणजीत मरने से पहले अपनी वसीयत में ये लिखकर जाता है कि उसके मरने के बाद उसकी सारी प्रॉपर्टी का असली हकदार जॉली होगा।

अब चूंकि 3 जॉली हैं इसलिए रणजीत का एक और बेटा और जॉली का सौतेला भाई देव (फरदीन खान) असली जॉली कौन है इसका पता करना चाहता है। इन तीनों के डीएनए टेस्ट से पहले ही क्रूज के डॉक्टर की हत्या हो जाती है, इसका इल्जाम तीनों जॉली के ऊपर लग जाता है। अब क्रूज पर तीनों जॉली के सौतेले भाई देव पर ये मर्डर मिस्ट्री और रणजीत के प्रॉपर्टी के असल हकदार कौन हैं दोनों की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी आ जाती है। आखिर असली जॉली कौन है और आखिर डॉक्टर की हत्या कौन करता है, ये मिस्ट्री सुलझाने के लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

डायरेक्शन और राइटिंग

‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ के बाद ‘हाउसफुल 5’ के डायरेक्शन की जिम्मेदारी तरुण मनसुखानी ने उठाई है। पिछले 4 पार्ट्स को डायरेक्ट करने वाले निर्देशक साजिद खान इस फिल्म को एक बार फिर डायरेक्ट करने वाला थे पर उस दौरान पर्सनल लाइफ में हो रहे उतार चढ़ाव और इल्जामात की वजह से साजिद खान ने फिल्म के डायरेक्टर के पोस्ट को अलविदा कह दिया। फिर निर्देशक तरुण मनसुखानी ऑनबोर्ड आए।

एक्टिंग

ये बहुत ही रेयर होता है कि किसी फिल्म में इतने सारे स्टार्स  होते हैं। और ये भी बहुत रेयर है कि कोई फिल्म अपने 5वें अध्याय तक पहुंचती है। फिल्में में सारे एक्टर्स ने सीन्स के हिसाब से अच्छा काम किया है। हां कहीं-कहीं अक्षय कुमार की एक्टिंग ओवर एक्टिंग लगी पर इग्नोर किया जा सकता है। संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की एंट्री और कॉमिक टाइमिंग भी कमाल की है।

फाइनल वर्डिक्ट

ओवर ऑल कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का इंतजार काफी वक्त से हो रहा था। अब हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लाफ्टर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को देखा जा सकता है। ‘हाउसफुल 5’ को मिलते हैं 3.5 स्टार।

You Might Also Like

युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद पर ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त…

कार्तिक की बहन बनी दुल्हन

रंधर को संजीवनी मिली! रणवीर के आगे इस खिलाड़ी की जादूगरी…

कटरीना बनीं सुपर बिज़नेसवुमन…

Tere Ishq Mein Box Office: बजट नहीं निकला तो फिल्म हो जाएगी फ्लॉप!

National News Now 06/06/2025 06/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bengaluru stadium stampede बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB समेत अन्य पर FIR दर्ज, जांच CID को सौंपने की संभावना
Next Article Elon Musk Trump Epstein Files ट्रंप पर एपस्टीन कनेक्शन का आरोप, एलन मस्क ने किया सनसनीखेज दावा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?