90 के दशक के हिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक देख भड़के फैंस
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हुआ है, जिसमें वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर 1999 की हिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इस रीमेक को क्लासिक गाने की ‘वाइब’ को खत्म करने वाला बताया है। एक यूजर ने लिखा, “क्लासिक गाने की वाइब को पूरी तरह बर्बाद कर दिया भाई।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “प्लीज नहीं, चुनरी चुनरी के साथ ऐसा मत करो।इस गाने की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही है, जिसे रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ कर रहे हैं। गाने में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं और यह 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, मौनी रॉय और जिम्मी शेरगिल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
इस घटना ने एक बार फिर से बॉलीवुड में पुराने क्लासिक गानों के रीमेक पर बहस छेड़ दी है। क्या आपको लगता है कि क्लासिक गानों को रीमेक करना सही है? अपने विचार हमें कमेंट में बताएं।
