By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “न्यासा देवगन का बॉलीवुड डेब्यू”?
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > Entertainment > “न्यासा देवगन का बॉलीवुड डेब्यू”?
Entertainment

“न्यासा देवगन का बॉलीवुड डेब्यू”?

National News Now
Last updated: 2025/05/29 at 3:41 PM
National News Now
Share
SHARE

बॉलीवुड डेब्यू से दूर हैं न्यासा देवगन ? अजय ने क्यों कहा – No Interest?

क्या काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं?हाल ही में फिल्म ‘माँ’ के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने इस सवाल का जवाब दिया।आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर काजोल और अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की। इस फिल्म को लेकर काजोल ने बताया कि यह उनकी पहली माइथो-हॉरर फिल्म है। किरदार की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर काजोल ने कहा, “मैं किरदार की प्रिपरेशन में ज्यादा विश्वास नहीं करती। मेरा मानना है कि एक अच्छी फिल्म तब बनती है जब पूरी टीम एकजुट होकर मेहनत करती है।” इसके साथ ही अजय ने बताया कि उनकी बेटी निसा कब बॉलीवुड में डेब्यू करेगी।

नीसा के फिल्मों में आने पर क्या बोले पापा अजय?

ट्रेलर लान्च के दौरान मीडिया ने जब अजय देवगन से उनकी बेटी नीसा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा, “अभी नीसा का फिल्मों में कोई इंटरेस्ट नहीं है। वो अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही है।” एक्टर ने साफ कहा कि उनकी बेटी का बॉलीवुड की तरफ कुछ खास उत्साह नहीं है। वह अभी सिर्फ पढ़ाई पर अपना फोकस कर रही है। इस मौके पर अजय ने फिल्म की शूटिंग प्रोसेस और शेड्यूल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “हमने 8 घंटे की शिफ्ट में काम किया, ताकि सबका एनर्जी लेवल बना रहे और प्रोडक्टिविटी भी प्रभावित न हो। मेरा मानना है कि लंबी शिफ्ट्स की बजाय स्मार्ट वर्क ज्यादा जरूरी है।”

अजय देवगन ने बताया-अब हॉरर को भी मिल रहा है मेन स्ट्रीम का दर्जा

जब अजय देवगन से हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों से तुलना पर बात की गई तब उन्होंने कहा,“हमारे पास पहले से मौजूद माइथोलॉजिकल कहानियों का भंडार है। हॉलीवुड ने अपनी कहानियां खुद गढ़ी हैं, जबकि हमारे पास असली कहानियां हैं, बस जरूरत है उन्हें सही तरीके से सामने लाने की।” उन्होंने अपनी फिल्म की तुलना हाल ही में रिलीज हुई ‘शैतान’ से किए जाने पर कहा, “हर फिल्म की अपनी एक अलग पहचान होती है। दो फिल्मों की तुलना करना ठीक नहीं है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को उतनी ही पसंद आएगी।”अजय देवगन ने यह भी कहा कि एक समय था जब हॉरर फिल्मों को मेन स्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा नहीं माना जाता था। “लोगों ने शायद कभी बड़ी स्टारकास्ट के साथ हॉरर फिल्में करने की कोशिश ही नहीं की। लेकिन अब जब अच्छे कंटेंट के साथ प्रयास हो रहे हैं, तो यह बढ़िया बदलाव रहेगा।”

पहली बार हॉरर जोनर में नजर आएंगी काजोल !

इसी दौरान काजोल ने भी खुलासा किया कि वह पहली बार हॉरर जोनर में नजर आएंगी। इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा,“मैं किरदार की प्रिपरेशन में ज्यादा विश्वास नहीं करती। मेरा मानना है कि एक अच्छी फिल्म तब बनती है जब पूरी टीम एकजुट होकर मेहनत करती है।”
काजोल ने इस मौके पर यह भी बताया कि अब तक उन्हें हॉरर फिल्में ऑफर नहीं हुई थीं। “इससे पहले जो हॉरर फिल्में बनीं, उनकी स्क्रिप्ट में कुछ खास नहीं था। अब जाकर कहानी में गहराई है, इसलिए मैंने इस प्रोजेक्ट को किया। यह मेरे लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव है।” इसी तरह से काजोल, अजय देवगन और उनकी टीम ने अपकमिंग फिल्म ‘मां’ पर खुलकर बात की। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। जहां एक ओर यह काजोल के लिए हॉरर जॉनर में नई शुरुआत है, वहीं अजय देवगन इसे भारतीय माइथोलॉजी से जोड़कर दर्शकों के सामने लाने की बात करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस नए एक्सपेरिमेंट को कितना पसंद करते हैं।

You Might Also Like

युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद पर ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति जब्त…

कार्तिक की बहन बनी दुल्हन

रंधर को संजीवनी मिली! रणवीर के आगे इस खिलाड़ी की जादूगरी…

कटरीना बनीं सुपर बिज़नेसवुमन…

Tere Ishq Mein Box Office: बजट नहीं निकला तो फिल्म हो जाएगी फ्लॉप!

National News Now 29/05/2025 29/05/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Kejriwal passport expired पासपोर्ट के लिए कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, जज ने ED-CBI को भेजा नोटिस
Next Article “बरसात में कांटेक्ट लेंस पहनते हो? ज़रूर देखो!”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (393)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (319)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (300)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?