फिल्म नहीं… Katrina Kaif ने बिज़नेस में किया बड़ा धमाका!
कटरीना कैफ़ को लोग सिर्फ उनकी बेहतरीन एक्टिंग, ब्लॉकबस्टर फिल्मों और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के लिए नहीं जानते…
बल्कि अब उनकी एक और पहचान दुनिया के सामने आ चुकी है—एक सफल बिज़नेसवुमन की!

जहाँ बॉलीवुड में कई स्टार्स अपनी फिल्मों के ज़रिए चमकते हैं, वहीं कटरीना ने अपनी फैशन और ब्यूटी समझ के दम पर ऐसा धमाका कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।कटरीना कैफ़ का ब्यूटी ब्रांड—Kay Beauty—ने हाल ही में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो किसी भी नए भारतीय ब्रांड के लिए किसी बड़े मील के पत्थर से कम नहीं।
जी हाँ, ब्रांड की मार्केट वैल्यू 350 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुकी है!और सबसे दिलचस्प बात ये है कि यह सफलता किसी फिल्म की रिलीज़ के कारण नहीं,बल्कि कटरीना की पर्सनल इन्वॉल्वमेंट, उनकी ब्रांड स्ट्रेटेजी और उनके फैंस के भरोसे की वजह से मिली है।

Kay Beauty ने मेकअप की दुनिया में ‘स्किन-लविंग मेकअप’ का कॉन्सेप्ट सबसे पहले बड़े स्तर पर पेश किया—
जहाँ मेकअप न सिर्फ लुक अच्छा करे, बल्कि त्वचा की सेहत का भी ध्यान रखे।
कटरीना ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने इन प्रोडक्ट्स को खुद टेस्ट किया, उनकी शेड रेंज चुनी और हर फ़ॉर्मूला को बार-बार परखा।
यही वजह है कि देखते ही देखते Kay Beauty भारतीय बाज़ार में एक टॉप-सेलिंग और सबसे भरोसेमंद ब्रांड बन गया।आज Kay Beauty न सिर्फ भारत में तेजी से फैल रहा है…
बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है, और कटरीना कैफ़ को इस उपलब्धि के लिए हर तरफ से सराहना मिल रही है।कटरीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर जुनून, समझ और मेहनत हो, तो ब्यूटी, बिज़नेस और बॉक्स ऑफिस…हर जगह ‘Katrina Kaif’ का नाम चमक सकता है
