दीपिका-कियारा किसका लुक बेस्ट?
War 2 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई…लेकिन Kiara Advani का लुक इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है!” लेटेस्ट सेट से लीक हुए एक लुक में कियारा नज़र आ रही हैंबोल्ड, कॉन्फिडेंट और एक्शन रेडी अवतार में और फैंस के रिएक्शन कह रहे हैं साफ-साफ… ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीर स्टारर वॉर 2 का टीजर आ चुकी है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर के एक्शन अवतार देखने को मिला है, लेकिन उसके अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लोगों के ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इंटरनेट पर कियारा का बिकिनी लुक चर्चा का विषय बन गया है और हर तरफ बस उसी की बात हो रही है। इतना ही नहीं लोगों ने तो सोशल मीडिया पर कियारा के लुक की तुलना ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण के बिकिनी लुक से करना शुरू कर दिया है।
यशराज के स्पाई यूनिवर्स का ही हिस्सा रही शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस गाने में दीपिका काफी बोल्ड लुक में नजर आई थीं। उनकी भगवा बिकिनी तो विवादों में भी रही थी। इसके अलावा दीपिका गोल्डेन और येलो कलर की बिकिनी में भी नजर आई थीं।
दीपिका पादुकोण से हो रही तुलना
कियारा आडवाणी के लुक की सबसे ज्यादा तुलना दीपिका पादुकोण से हो रही है, क्योंकि साल 2023 में आई फिल्म पठान में दीपिका ने भी इसी तरह अपने बिकिनी लुक से सबको चौंका दिया था। हालांकि दीपिका की बिकिनी पर तो काफी बवाल भी हुआ था, क्योंकि उन्होंने बेशरम गाने में भगवा रंग की मोनोकनी जो पहनी थी। कियारा और दीपिका दोनों ने ही एक्शन थ्रिलर फिल्म में ही अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाया है और दोनों की अंदाज भी एकजैसा लग रहा है।
दीपिका-कियारा किसका लुक बेस्ट?
कियारा आडवाणी और दीपिका पादुकोण के बिकिनी लुक की तुलना भले ही लोग कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि दीपिका से कई गुना बेहतर इस लुक में कियारा लग रही हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘वॉर 2 का टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि कियारा आडवाणी अपनी हॉट अदाओं से दीपिका पादुकोण से आगे निकल गई हैं, पहले रणवीर सिंह थे, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारी है। और लगता है सेंसर बोर्ड सो रहा है।’दूसरे यूजर ने कहा, ‘मेरी राय में ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण से ज़्यादा हॉट हैं।’तीसरे यूजर ने बोला, ‘कियारा आडवाणी ओवररेटेड दीपिका पादुकोण से कहीं बेहतर दिखती हैं। दीपिका का फिगर मर्दाना दिखता है…कियारा एक ही समय में हॉट, सेक्सी, आकर्षक खूबसूरत और क्यूट दिखती हैं।’
