Public ने दिए 5 Star Kajol की एक्टिंग ने जीता दिल
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा काजोल एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा गई हैं। उनकी नई फिल्म ने थिएटर में दस्तक दी है और फिल्म के साथ-साथ काजोल की परफॉर्मेंस को मिल रही है जबरदस्त तारीफें।फिल्म रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर काजोल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि काजोल ने अपने किरदार में जान डाल दी है, और हर सीन में वो पर्दे पर छाई रहीं।
क्या बोले नेटिजन्स?
काजोल की हॉरर थ्रिलर मूवी को देखकर नेटिजन्स एक्स पर अपने व्यूज शेयर कर तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अभी मां देखी और इस मूवी ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मां के रूप में काजोल ने शानदार प्रदर्शन कर दिल जीत लिया। उन्होंने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है। काजोल शक्तिशाली एक्ट्रेस के रूप में उभरी हैं।’
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने लिखा, ‘मां भावनाओं, डरावनी और पौराणिक कथाओं को सहजता से मिलाती है। काजोल ने शानदार एक्टिंग की है। डायरेक्टर विशाल फुरिया ने भी एक बेहतरीन डरावनी कहानी गढ़ी है। सिनेमैटोग्राफी भी शानदार है। उन्होंने इस मूवी को 3.5 स्टार्स दिए हैं।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मूवी पावरफुल है। स्मार्ट और शक्तिशाली तरीके से कहानी को दिखाया गया है। इसकी कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है। फिल्म के डरावने पल भी बेहद शानदार हैं जो आपकी उत्सुकता को बढ़ाए रखेंगे। वाकई ये मूवी प्रशंसा के लायक है।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘काजोल ने एक पौराणिक हॉरर में चौंका दिया है, जिसमें भावनाओं के साथ-साथ भयानक दृश्य भी हैं। पहला भाग धीमा है, लेकिन भावनात्मक रूप से जोरदार है। काजोल का दमदार अभिनय वाकई तारीफ के काबिल है। मां की दहाड़ के लिए इस मूवी को जरूर देखें।’
अन्य यूजर ने लिखा, ”मां’ एक दमदार, डरावनी और हॉरर फिल्मों के लिए एक मूल्यवान मूवी है। कमाल का वीएफएक्स आपको एक ऐसा क्लाइमैक्स दिखाएगा जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। मूवी में काजोल से आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी, उन्होंने शानदार काम किया है।’
मूवी में काजोल का शानदार अवतार
बता दें मूवी में काजोल ने मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए शैतान से भिड़ जाती है। इस मूवी का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है। वहीं विशाल फुरिया ने इसे डायरेक्ट किया है। मूवी में काजोल के साथ-साथ रोनित रॉय और खेरिन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।