“सस्पेंस से भरपूर ये 5 वेब सीरीज़, आज ही वॉचलिस्ट में जोड़ें”
अगर आप मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज़ की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 बेहतरीन भारतीय वेब सीरीज़ की सूची, जिन्हें आप अभी अपने वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं।
Ittefaq
साल 2017 में आई ये मिस्ट्री थ्रिलर मूवी आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। वहीं इसे अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Talvar
इरफान खान की ये मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में इरफान के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा, नीरज काबी और सोहम शाह लीड रोल में हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

My Client’s Wife
शारिब हाशमी की इस मूवी में भी आपको मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलेगी। ये साल 2018 में रिलीज हुई थी। वहीं मूवी को प्रभाकर मीना भास्कर पंत और पुष्कर भास्कर पंत ने डायरेक्ट किया है। शारिब के साथ-साथ इस मूवी में अंजलि पाटिल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Lost
यामी गौतम की ये मूवी साल 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं इसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया है। इसमें भी आपको मजेदार ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। मूवी की कास्ट की बात करें तो यामी के साथ-साथ मूवी में पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपालम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे लीड रोल में नजर आएंगे। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं।

Missing
तब्बू और मनोज बाजपेयी की इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। साल 2018 में आई इस मूवी को मुकुल अभ्यंकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में आपको कूट-कूटकर सस्पेंस देखने को मिलेगा। इस मूवी में तब्बू और मनोज बाजपेयी के साथ-साथ अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
