जानिए परेश रावल की पूरी कमाई!
कॉमिक टाइमिंग हो या नेगेटिव रोल, Paresh Rawal हर किरदार में जान फूंक देते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘बाबू भैया’ के नाम से मशहूर ये कलाकार आज कितनी बड़ी दौलत के मालिक हैं?चलिए जानते हैं Paresh Rawal की नेट वर्थ, करियर जर्नी और कमाई के बारे में!Paresh Rawal ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म ‘होली’ से की थी।शुरुआत में उन्होंने कई खलनायक किरदार निभाए – जैसे ‘तहलका’, ‘रोजा’, ‘सर’ और ‘राम लखन’।90 के दशक में उन्हें फिल्म ‘सर’ के लिए बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला।लेकिन असली पहचान उन्हें कॉमेडी रोल्स से मिली, खासकर ‘Hera Pheri’ के बाबू भैया से!
कॉमेडी के साथ-साथ नेगेटिव किरदार में भी चमके
कॉमिक रोल्स के साथ-साथ उन्होंने विलेन की भी भूमिका निभाई। दिलवाले में ‘मामा ठाकुर’, ‘अंदाज अपना-अपना’ में तेजा, ‘सर’ में गैंगस्टर, ‘टेबल नंबर 21’ में ‘मिस्टर खान’ और ‘आक्रोश’ में भी उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार की छाप छोड़ दी थी। एक्टर के कॉमिक किरदार जितने हिट रहे उतने ही उनके विलेन वाले किरदार भी हिट रहे।
कितनी हैं नेटवर्थ?
परेश रावल की नेटवर्थ की बात करें तो टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर 198 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। फिल्मों के अलावा एक्टर एडवरटिसमेंट और रियल एस्टेस से कमाई करते हैं। एक्टर को अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वहीं ‘हेरा फेरी’ और ‘आवारा पागल दीवाना’ के लिए उन्होंने बेस्ट कॉमिक एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।
