लीक सामग्री पर सख्त रुख – Prabhas के फैंस और काईं को सावधान किया गया
Prabhas के फैन्स के लिए एक तरफ तो बड़ी बेसब्री है उनकी आने वाली फिल्म को लेकर… लेकिन दूसरी तरफ मेकर्स ने सख्त रुख अपनाया है.Prabhas के फैन्स के लिए एक तरफ तो बड़ी बेसब्री है उनकी आने वाली फिल्म को लेकर… लेकिन दूसरी तरफ मेकर्स ने सख्त रुख अपनाया है.मेकर्स ने कहा है कि इस तरह का काम जो भी करेगा उसे साइबर अपराध माना जाएगा। उन अकाउंट को न सिर्फ रिपोर्ट करते हुए उन तस्वीरों को हटाया जाएगा बल्कि उनसे उचित तरीके से निपटा जाएगा।
कर्स ने जारी की वाॅर्निंग
निर्देशक हनु राघवपुडी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमने देखा है कि आप में से कई लोग #PrabhasHanu के सेट से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस दे सकें। ये फोटो लीक होना टीम के मनोबल को गिराने का काम करता है। ऐसी तस्वीरें शेयर करने वाले किसी भी अकाउंट की न सिर्फ रिपोर्ट की जाएगी बल्कि उसे बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा इसे अपराध मानकर उचित कार्रवाई की जाएगी।’

Prabhas की इस बिग बजट फिल्म की शूटिंग हाई सिक्योरिटी में की जा रही है।
मेकर्स ने सभी क्रू मेंबर्स, टेक्नीशियन, यहां तक कि जूनियर आर्टिस्ट्स को भी NDA (Non-Disclosure Agreement) साइन करवाया है।और अगर किसी ने सेट से फोटो या वीडियो लीक किया, तो उस पर लगेगा कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप।
हो सकती है जेल, और भारी जुर्माना.
जयाप्रदा और मिथुन चक्रवर्ती आएंगे नजर
प्रभास की इस फिल्म में जयाप्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसकी तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। यह जानकारी भी सामने आई है कि विशाल चंद्रशेखर फिल्म में म्यूजिक देंगे जबकि कृष्णकांत गाने के लिरिक्स लिखेंगे। वहीं फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की कमान सुदीप चटर्जी के हाथ में सौंपी जाएगी।
