कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान? जानिए उनका एजुकेशन सफर
आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान की पढ़ाई और एजुकेशन के बारे में।
क्या आप जानते हैं, सलमान खान ने अपनी स्कूलिंग कहाँ से की थी और उनकी पढ़ाई कहाँ तक हुई है?
चलिए जानते हैं, सलमान खान के एजुकेशन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.
कहां तक पढ़े हैं सलमान खान?
सलमान खान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 27 दिसंबर 1965 को हुआ था. सलमान ने साल 1977 से 1979 तक अपने छोटे भाई अरबाज खान के साथ ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पढ़ाई की थी. इसके अलावा सलमान ने मुंबई के St. Stanislaus High School में भी एडमिशन लिया था. जबकि कॉलेज की पढ़ाई के लिए अभिनेता ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में एडमिशन लिया था. लेकिन, उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की थी और बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया था.1988 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने के बाद सलमान खान ने फिल्मी दुनिया में काम की तलाश शुरू कर दी. उन्हें सबसे पहले साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में देखा गया था. इसमें रेखा और फारुख शेख ने लीड रोल निभाया था. जबकि सलमान साइड रोल में थे. हालांकि जल्द ही उन्होने 1989 की पिक्चर मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था. इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
सलमान खान अपने टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ की होस्टिंग के अलावा अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर भी काम कर रहे हैं. इसमें वो आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म भारत और चीनी सैनिकों की झड़प पर बेस्ड है.सलमान खान ने 1988 में फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” से एक्टिंग की शुरुआत की,और 1989 में आई “मैंने प्यार किया” से वो रातोंरात स्टार बन गए।
उन्होंने कभी अपनी पढ़ाई को लेकर दिखावा नहीं किया, बल्कि हमेशा कहा —“सीखने की कोई उम्र नहीं होती, ज़िंदगी ही सबसे बड़ा स्कूल है।
तो दोस्तों, अब आप जान गए कि सलमान खान की एजुकेशन और स्कूलिंग कहाँ से हुई,और कैसे उन्होंने अधूरी पढ़ाई छोड़कर बॉलीवुड का भाईजान बनने तक का सफर तय किया।
