“Param Sundari’: जब North का Param मिले South की Sundari से”
हम बात करने जा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘Param Sundari’ के ट्रेलर की, जो आज आधिकारिक रूप से रिलीज़ हो चुका है।मंगलवार को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब समेत तमाम इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया. ये फिल्म इसी महीने रिलीज होनी है, लेकिन उसके पहले आप इसके ट्रेलर का आनंद ले सकते हैं जो काफी मजेदार है. फिल्म परम सुंदरी में नॉर्थ और साउथ की लव स्टोरी दिखाई जाएगी, जिसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी है.ट्रेलर की शुरुआत होती है जान्हवी कपूर के दमदार और ग्लैमरस लुक से, जो इस बार सिर्फ सुंदर नहीं, बल्कि एक्शन और इमोशन का पावरहाउस भी हैं।

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने कूल लेकिन इंटेंस अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं — एक मिशन, एक रोमांस और ढेर सारा ड्रामा!
क्या है खास?
- जान्हवी कपूर का एक बिल्कुल नया अवतार — बोल्ड, स्टाइलिश और दमदार डायलॉग्स के साथ।
- सिद्धार्थ की एक्शन और रोमांटिक टाइमिंग कमाल की है!
- म्यूजिक भी ट्रेलर में काफी एंगेजिंग लग रहा है — बैकग्राउंड स्कोर आपको कहानी से जोड़े रखता है।
दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ट्रेलर में जबरदस्त लग रही है — कुछ इमोशनल सीन्स भी दिखाए गए हैं जो फिल्म में एक अलग ही गहराई ला सकते हैं।
कैसा है फिल्म परम सुंदरी का ट्रेलर?
ट्रेलर रिलीज़ करने से पहले मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा गया, ‘दिल्ली का हैंडसम मुंडा, केरला की सुंदर अदा. प्यार, ड्रामा और किस्मत एक कहानी में टकराना. ट्रेलर इस साल की बड़ी कहानी बताएगी परम सुंदरी. फिल्म 29 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी.ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि दिल्ली का रहने वाला एक लड़का (सिद्धार्त मल्होत्रा) जो फ्लर्ट करने वाला होता है. वो अपने दोस्त के साथ केरल घूमने जाता है जहां उसकी मुलाकात साउथ की एक लड़की (जाह्नवी कपूर) से होती है. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और फिर नॉर्थ-साउथ की कहानी को दिखाया जाता है. इसमें आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा.
