“Sumedh बोले – डर गया था मैं…”
टीवी के सबसे लोकप्रिय कृष्ण…’राधाकृष्ण’ फेम सुमेध मुदगलकर ने हाल ही में एक ऐसे हादसे का खुलासा किया हैजिसे सुनकर उनके फैंस की धड़कनें थम गईं।एक इंटरव्यू में सुमेध ने बताया किवो एक दर्दनाक एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे,जिसमें उनका चेहरा गंभीर रूप से घायल हो सकता था।
कृष्ण की छवि तोड़कर नए रोल में दिखे सुमेध
एक्टर सुमेध मुदगलकर हाल ही में वह वेब सीरीज है जुनून में एक डांसर के किरदार में नजर आए। इस रोल ने उनकी पारंपरिक छवि को चुनौती दी है। सुमेध का कहना है कि उन्होंने हमेशा खुद पर भरोसा किया और दर्शकों की सोच से ज्यादा खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि एक इंटरव्यू में सुमेध ने बताया कि नवंबर 2024 में एक शूट के दौरान उनकी नाक में गंभीर चोट लग गई थी। उन्होंने कहा, “उस समय सब कुछ बिखर रहा था। सांस लेना भी मुश्किल हो गया था क्योंकि नाक पूरी तरह बंद थी। मैं सिर्फ मुंह से सांस ले पा रहा था और ठीक से खा-पी भी नहीं सकता था। एक पल को तो लगा कि सब खत्म हो गया है।”
सर्जरी के डर ने झकझोर कर रख दिया था
एक्टर ने शेयर किया कि उन्हें इस बात का डर सताने लगा था कि कहीं उनका चेहरा हमेशा के लिए खराब न हो जाए। उन्होंने कहा, “अगर नाक ठीक नहीं हुई तो सर्जरी करानी पड़ेगी, और मैं नहीं चाहता था कि मेरे चेहरे में बदलाव आए। एक एक्टर के लिए चेहरा बहुत अहम होता है।” एक्टर के लिए चेहरा ही उसकी पहचान होती है। अगर उसके फेस पर कुछ भी हुआ तो उसे बेरोजगार की हालत का भी सामना किया जा सकता है।
कैसे बढ़ाया हौसला?
सुमेध ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उनके करीबियों ने उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें सकारात्मक माहौल में रखा। “मेरे आसपास के लोगों ने मेरी चिंता की और मुझे मानसिक रूप से संभालने में मदद की। इसी सहारे मैंने दोबारा खुद पर भरोसा किया।”
