200 करोड़ के इतने करीब War 2 पर Monday को लगा झटका!
War 2 की चौथे दिन की कमाई के बारे में।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर War 2 ने पहले तीन दिनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। एक्शन, थ्रिल और बड़े स्टार कास्ट के दम पर इस फिल्म ने वीकेंड पर खूब कमाई की।लेकिन सवाल ये है — क्या चौथे दिन भी यही रफ्तार बनी रही? और क्या War 2 अब भी 200 करोड़ क्लब की रेस में है?

‘वॉर 2’ का कैसा रहा चौथा दिन?
एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ ने चौथे दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने सिर्फ 4 दिन में 173.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस अब कुछ ही कदम दूर है। अगर ‘वॉर 2’ ने 5वें दिन अच्छी कमाई की तो फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। चौथे दिन सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी कुल 33.09% रही, जिसमें सुबह के शो में 16.24%, दोपहर के शो में 39.46%, शाम के शो में 47.53%, और रात के शो में 29.14% रही।
फिल्म ने कब की सबसे ज्यादा कमाई?
फिल्म की कमाई का ग्राफ चौथे दिन नीचे गिरता दिखाई दिया। जहां फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 57.35 करोड़ की कमाई कर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली। इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 33.25 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन फिल्म ने 31 करोड़ कमाए और 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा अडवानी भी मुख्य भूमिका में हैं।तो दोस्तों, क्या War 2 300 करोड़ क्लब तक पहुंचेगी? या सिर्फ पहले हफ्ते में ही दम तोड़ देगी?
आपको क्या लगता है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। ..