2025 में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत?
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरे पांच साल हो चुके हैं, लेकिन एक बार फिर से वो सुर्खियों में हैं।आख़िर क्यों 2025 में भी उनका नाम बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रहा है? किसने क्या कहा? और किन बयानों ने सबको चौंका दिया है?14 जून 2020… वो तारीख जिसने पूरे देश को हिला दिया था। एक होनहार अभिनेता, एक सपना देखने वाला इंसान — सुशांत सिंह राजपूत — अचानक हम सबको छोड़ गया।लेकिन आज, 2025 में, फिर से उनके नाम की गूंज है। वजह है — कुछ चौंकाने वाले बयान, जो हाल ही में बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स ने दिए हैं।
पहला बयान: कंगना रनौत
“अगर बॉलीवुड माफिया और पावरफुल लॉबीज़ ने उन्हें सपोर्ट किया होता, तो शायद सुशांत आज हमारे बीच होते। पांच साल बाद भी कोई जवाबदेही नहीं ली गई है।”
दूसरा बयान: शेखर कपूर
“सुशांत को मैं जानता था, वह सिर्फ एक एक्टर नहीं था, वह साइंटिस्ट बन सकता था। उसकी सोच बहुत आगे थी।”
तीसरा बयान: नवोदित अभिनेता वेदांत राज
“मैं जब भी ऑडिशन देता हूँ, सुशांत सर की प्रेरणा याद आती है। उनकी तरह इंडस्ट्री को चैलेंज करने की हिम्मत चाहिए।”
इन बयानों ने फिर से सुशांत की मौत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं —क्या हम अभी भी सच से दूर हैं?
क्या बॉलीवुड ने अब तक कोई सबक सीखा है?सोशल मीडिया पर #JusticeForSSR और #5YearsOfSushant फिर से ट्रेंड कर रहे हैं।
इस साल मार्च महीने में सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लोजर रिपोर्ट जारी की थी। 22 मार्च 2025 को सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई है। साथ ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोप से मुक्त कर दिया है। इस कारण तो सुशांत सिंह राजपूत फिर से सुर्खियों में आ गए थे। इसके अलावा भी कई मौके और बातें हुईं? जिनके कारण निधन के पांच साल बाद भी सुशांत सिंह राजपूत इस साल खबरों का हिस्सा बने रहे।
- पिता ने न्याय की उम्मीद की थी
बॉम्बे हाई कोर्ट में 19 फरवरी 2025 को सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस मामले पर सुनवाई से पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा था, ‘उम्मीद है कि इस बार कोर्ट से सही फैसला आएगा। हमें सीबीआई से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन सीबीआई ने अपना काम समय पर नहीं किया। अब जब मामला कोर्ट में आ गया है तो हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।’ - पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने बाॅम्बे हाई कोर्ट से CBI जांच की मांग की
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने भी इस साल 19 मार्च को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। अपनी बेटी की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। सतीश सालियान ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह भी किया है। अपनी याचिका में सतीश सालियान ने आरोप लगाया गया है कि दिशा सालियान के साथ क्रूरता से रेप किया गया, हत्या की गई।
बताते चलें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। - भाजपा नेता राम कदम ने उद्धव सरकार पर आरोप लगाए थे
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में सीबीआई ने जब क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की तो कई लोगों ने इस पर सवाल किए। इस मामले में भाजपा के एक नेता ने उस समय की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा नेता राम कदम ने कहा था, ‘जब पूरा देश सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहा था, तब उद्धव ठाकरे सरकार ने जानबूझकर लापरवाही बरती।’ भाजपा ने नेता बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार के लोगों को बचाने के लिए सभी सबूत मिटा दिए गए। - बिग बॉस 18 जीतने के बाद करण वीर मेहरा ने याद किया था
इस साल की शुरुआत में एक्टर करण वीर मेहरा ‘बिग बॉस 18’ के विनर बने। इस शो की ट्रॉफी जीतने के बाद 20 जनवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके करण वीर मेहरा ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं शो जीतकर काफी खुश हूं। साथ ही कल (21 जनवरी) मेरे बहुत प्यारे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। कहीं न कहीं वह मेरे जीवन का बहुत अहम हिस्सा रहे हैं। वह हमेशा अपनी बातों को लेकर क्लीयर रहते थे। उसने अपनी जिंदगी के कई प्लान बनाए थे। उस जाना मेरे लिए सदमे की तरह था।’ - मनाेज बाजपेयी ने दिया था बड़ा बयान
इस साल एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने भी सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया। सुशांत की आत्महत्या के बाद मनोज लगभग तीन महीने तक दुखी रहे। वह अपने इंटरव्यू में कहते हैं, ‘वह एक शानदार दिमाग वाले इंसान थे। खूब पढ़ते थे, हम अलग-अलग विषयों पर बात करते थे। जहां तक इंडस्ट्री की बात है। हम इंडस्ट्री और इसकी राजनीति के बारे में बातें करते थे। मैं हमेशा उससे कहता था कि मोटी चमड़ी रखो वरना यह इंडस्ट्री जान ले लेगी तुम्हारी।’ - भुवन अरोड़ा ने किया था बड़ा खुलासा
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए अभिनेता भुवन अरोड़ा ने भी हाल ही में एक बड़ा खुलासा सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया था। भुवन अरोड़ा ने हिंदी रश के साथ बातचीत में बताया, ‘फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे। सुशांत के पास फिल्म और इसकी कहानी के अधिकार थे। उन्होंने इसे खुद मुरलीकांत पेटकर से खरीदा होगा। यहां तक कि खुद मुरलीकांत पेटकर सर ने भी एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था।’ बाद में चंदू चैंपियन का लीड रोल कार्तिक आर्यन ने किया। - महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने जिक्र किया था
इसी साल जनवरी माह में जब अभिनेता सैफ अली खान पर एक हमलावार ने उनके घर में घुसकर हमला किया तो महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने विवादित बयान दिया। इस बयान में सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र भी किया। नितेश राणे ने कहा था, ‘जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो हर कोई इसके बारे में बात करना शुरू कर देता है। जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे हिंदू अभिनेता को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई भी कुछ कहने के लिए आगे नहीं आता है। मुंब्रा के जीतुद्दीन (जितेंद्र आव्हाड) और बारामती की ताई (सुप्रिया सुले) कुछ कहने के लिए आगे नहीं आईं। उन्हें सिर्फ सैफ अली खान, शाहरुख खान के बेटे और नवाब मलिक की चिंता है। क्या आपने कभी इन्हें किसी हिंदू कलाकार की चिंता करते देखा है?’
8 . सुशांत का घर किराए पर लेने वाली अदा शर्मा ने कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत ने जिस घर में आत्महत्या की थी। हाल ही में उस घर में एक्ट्रेस अदा शर्मा रहने लगी हैं। अदा शर्मा ने सुशांत सिंह वाला वह घर किराए पर लिया है। एक इंटरव्यू में अदा ने कहा, ‘हां, मुझे पता है कि सुशांत सिंह राजपूत उस घर में रेंट पर रहते थे। मैंने भी वह घर किराए पर लिया है, उसे खरीदा नहीं है।’
