Heart Attack के बाद होश में सर्जरी—क्यों लिया सुष्मिता ने ये फैसला?
Bollywood Actress Sushmita Sen on Heart Attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने दिल से जुड़े उस दर्दनाक पल का खुलासा किया है, जिसने उन्हें मौत के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया था।हार्ट अटैक के बाद जो हुआ… वह उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा इम्तिहान था।सुष्मिता ने बताया उस पल मुझे ऐसा लगा जैसे सब खत्म होने वाला है।
सांस रुक रही थी… और दिल जैसे अचानक जवाब दे रहा था।”डॉक्टरों ने तुरंत जांच की और पता चला कि दिल की एक महत्वपूर्ण धमनियों में ब्लॉकेज था।स्थिति इतनी नाज़ुक थी कि फ़ौरन सर्जरी ज़रूरी थी।लेकिन हैरानी की बात ये है कि सुष्मिता ने होश में रहते हुए सर्जरी करवाने का फैसला लिया।उन्होंने कहा—“मैं डरना नहीं चाहती थी।मैं चाहती थी कि मेरी बेटियां, मेरा परिवार और मैं खुद
इस लड़ाई को जागते हुए जीतूं।मैंने अपनी धड़कनों को महसूस किया… और खुद को संभाला।

डॉक्टरों ने तुरंत एंजियोप्लास्टी की,और जीवन की सबसे खतरनाक घड़ी सुष्मिता की हिम्मत की वजह से टल गई।इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस से कहा “दिल की बीमारी किसी उम्र को नहीं देखती।अपनी हेल्थ को हल्के में मत लो।लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच कराओ।आज सुष्मिता सेन फिर से काम पर लौट चुकी हैं,मजबूती और विश्वास के साथ।उनकी कहानी एक संदेश है—
“अगर हिम्मत है… तो जिंदगी किसी हार्ट अटैक से भी बड़ी है।
