इस वट सावित्री पर पाएं परफेक्ट लुक इन मेहंदी डिज़ाइन्स के साथ
वट सावित्री का व्रत विवाहित महिलाओं के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए फास्ट रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस पर्व पर हर महिला सोल्ह श्रृंगार करती हैं, जो कि मेहंदी की बिना पूरा नहीं होता है। मगर समय की कमी और काम की जिम्मेदारी के बीच महिलाओं को आराम से बैठकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं मिलता है। ऐसे में त्योहार पर अपना श्रृंगार पूरा करने के लिए मेहंदी की खूबसूरत और आसान डिजाइंस तलाश रही हैं, तो आप लेख में दिखाई गई केरी डिजाइंस पर एक बार गौर जरूर फरमाएं। इन्हें आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट से बहुत ही कम समय में लगवा सकती हैं। रचने के बाद यह सुंदर भी लगती हैं।
वट सावित्री के पावन अवसर पर अगर आप सिंपल और सुंदर मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो मेहंदी के इस डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं. इसमें कमल एक हाथ में कमल का फूल बनाकर उसके आसपास सुंदर डिजाइन बनाएं गए हैं. दूसरे साथ पर एक तरह सिंपल डिजाइन डालकर, कलश, शहनाई और कई सुंदर डिजाइन बनाएं गए हैं…
फूल और केरी अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर शादी के बाद आपका यह पहला करवा चौथ है तो आप मेहंदी के इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. यह फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बेहतरीन लग रहा है. इसमें मोर और फूलों का डिजाइन बनाया गया है. साथ ही कमल, हाथी और कई तरह के सुंदर डिजाइन के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है. थ्री डी मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है.

मेहंदी का ये डिजाइन बेहतरीन लग रहा है. अगर आप यूनिक और सबसे सुंदर मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. इसमें मोप और जाली का डिजाइन बनाया गया है. इसके अलावा कलाई पर एक हाथ में भगवान शिव पार्वती और दूसरी तरह राधा-कृष्ण का चित्र बनाया गया है. यह भी थ्री डी मेहंदी डिजाइन बेहतरीन लग रहा है.

केरी और मोर मेहंदी डिजाइन:

मोर को मेहंदी डिजाइन में बहुत ज्यादा लिया जाता है। केरी मेहंदी डिजाइन के साथ यह और भी ज्यादा अच्छा लगता है। मेहंदी डिजाइनों में मोर की आकृति का प्रयोग वर्षों से होता आ रहा है और यह आज भी लोकप्रिय है। इस डिजाइन में, आप अपनी हथेली के एक तरफ एक बड़ी सी कैरी की आकृति बनवा सकती हैं और दूसरी तरफ एक सुंदर मोर की छवि या केरी और मोर की बेल बना सकती हैं। आप चाहें तो मोर को कैरी के ऊपर या नीचे भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन भी बहुत अच्छी लगती हैं। मोर के पंखों को विभिन्न प्रकार का बनाकर उसे बारीक पैटर्न से सजाया जा सकती हैं, आप इसमें जाली का काम, घुमावदार रेखाएं और छोटे-छोटे फूल आदि बना सकती हैं।