सिरदर्द के पीछे छुपा है खतरा?
क्या आपको अक्सर सिर में दर्द रहता है? कभी हल्का, कभी तेज़… लेकिन खत्म नहीं होता?सावधान हो जाइए! यह सिर्फ थकान नहीं, किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।अगर आपको भी हमेशा सिर दर्द होता है तो जरा सचेत हो जाएं. लगातार सिर में दर्द रहना कई बीमारियों के कारण हो सकता है. इनमें कुछ बीमारियां गंभीर भी होती हैं. लगातार सिर में दर्द किन बीमारियों या कारणों से होता है और इसके इलाज के लिए क्या करना चाहिए. इस बारे में जानेंगे. सिर में दर्द के भी कई प्रकार होते हैं. कई बार पूरे सिर में भारीपन या हल्का दर्द होता है. या फिर आधे सिर में तेज और चुभता हुआ दर्द महसूस होता है. यह माइग्रेन का दर्द होता है जो कई दिनों तक रह सकता है. इसके अलावा मांसपेशियों में तनाव के कारण भी सिर में दर्द होता है. डिहाइड्रेशन, कमजोरी और ब्लड प्रेशर के कारण भी सिर में दर्द होता है.
लगातार सिरदर्द रहता है तो क्या करें?
सिर में यदि लगातार दर्द है और घरेलू उपाय या दवा लेने के बाद भी सही नहीं हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. डॉक्टर जांच के बाद सिर दर्द के सही कारणों का पता लगाएंगे और इलाज करेंगे. सिर में तेज दर्द के साथ यदि बुखार, गर्दन में अकड़न या दौरे पड़ रहे हैं. इसके साथ ही सिरदर्द के साथ देखने, बोलने या चलने में परेशानी होने के अलावा मलती और उल्टी भी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. ये स्ट्रोक का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में इलाज में बिलकुल देरी नहीं करनी चाहिए.
ब्रेन ट्यूमर का भी हो सकता है लक्षण
डॉ संतराम बताते हैं कि कुछ लोगों को लंबे समय से सिरदर्द की शिकायत रहती है, लेकिन फिर भी वह लापरवाही करते हैं और इस समस्या का इलाज नहीं कराते हैं. सिरदर्द की समस्या ब्रेन ट्यूमर तक का लक्षण हो सकती है. ऐसे में इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
