1 दिन में कितनी चाय सही डॉक्टर ने बताई असली मात्रा…
आजकल चाय हर घर की आदत ही नहीं, ज़रूरत भी बन चुकी है।
सुबह उठते ही चाय…
काम के बीच चाय…
और थकान में भी चाय!
लेकिन सवाल यह है कि एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए?और दूध वाली चाय ज़्यादा पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
हेल्थ एक्सपर्ट्स और कई डॉक्टरों के अनुसार,दिन में 2 कप से ज्यादा दूध वाली चाय पीना शरीर पर बोझ डाल सकता है।
क्योंकि दूध वाली चाय में कैफीन + चीनी + फैट तीनों का मिश्रण शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा प्रणाली को प्रभावित करता है।
डॉक्टर बताते हैं कि ज़्यादा दूध वाली चाय पीने से:
पेट में एसिडिटी और गैस बढ़ती है.
आयरन और पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है.
नींद की गुणवत्ता खराब होती है.
हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है.
दिल और पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
चाय की लत लग सकती है जिससे सिरदर्द भी होने लगता है.

लेकिन दूध वाली चाय की सीमा 1–2 कप से अधिक नहीं होनी चाहिए।
डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप चाय के शौकीन हैं तो दूध वाली चाय की जगह लेमन टी, ग्रीन टी, हर्बल टी या बिना चीनी वाली टी
को अपनाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।याद रखें—चाय स्वाद और ताजगी का माध्यम है, लेकिन अधिक मात्रा हर चीज़ को नुकसानदायक बना सकती है।
