3 दिन में जहर जैसा असर – कफ सिरप पर बड़ा खुलासा
खांसी या सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कफ सिरप अब लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बनता जा रहा है।हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कुछ खतरनाक कफ सिरप ऐसे केमिकल्स से बनाए जा रहे हैं जो शरीर में तीन दिनों के अंदर ही असर दिखाना शुरू कर देते हैं,लेकिन ये असर राहत का नहीं — जहर जैसा नुकसान पहुंचाने वाला होता है।विशेषज्ञों का कहना है कि इन सिरप्स में पाया जाने वाला डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) नामक तत्व शरीर के लीवर, किडनी और नर्वस सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करता है।

👉 पहले लक्षण के तौर पर मरीज़ को थकान, उल्टी, और सिर दर्द महसूस होता है।
👉 फिर धीरे-धीरे शरीर में ज़हर जैसा असर फैलने लगता है।
दुनिया के कई देशों में इस तरह के सिरप्स के चलते बच्चों और बुजुर्गों की मौत तक हो चुकी है।भारत में भी कुछ ऐसे सिरप्स की जांच की जा रही है, जिन्हें संदिग्ध पाया गया है।अगर कोई कफ सिरप लेने के बाद लगातार सिर दर्द, पेशाब में कमी या उल्टी जैसी समस्या महसूस हो —तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।अपनी सेहत से बड़ा कोई इलाज नहीं।तो अगली बार जब भी आप या आपके घर में कोई कफ सिरप लें —उसकी लेबल, एक्सपायरी और कंपनी का नाम ज़रूर चेक करें।क्योंकि राहत पाने की जल्दी में, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
