By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नहाने के बाद पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानिए असली वजह
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > Health & Lifestyle > नहाने के बाद पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानिए असली वजह
Health & Lifestyle

नहाने के बाद पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानिए असली वजह

National News Now
Last updated: 2025/06/26 at 6:35 PM
National News Now
Share
SHARE

नहाने के बाद पसीना आना: आम बात या हेल्थ प्रॉब्लम?

नहाने के बाद तौलिया से शरीर को पोंछते के दौरान त्वचा पर हल्का घर्षण होता है. इससे त्वचा की सलह पर हल्की गर्मी पैदा होती है, जिससे पसीना निकालने वाली ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं और पसीना निकलने लगता है. ये एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

बाथरूम का तापमान और नमी

अक्सर बाथरूम में नहाने के दौरान भाप बन जाती है और वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है, जिससे बाथरूम का वातावरण गर्म और उमस भरा हो जाता है. ऐसे में नहाने के बाद बाथरूम से निकलने पर शरीर को अचानक तापमान में बदलाव महसूस होता है और शरीर खुद को ठंडा करने के लिए पसीना निकालने लगता है.

गर्म पानी से नहाना

सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है. इस वजह से नहाने के बाद शरीर इस अतिरिक्त गर्मी को कम करने के लिए पसीना निकालने लगता है, ताकि तापमान को सामान्य बनाए रखा जा सके.

व्यायाम के तुरंत बाद नहाना

व्यायाम के के दौरान शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज रहता है, लिहाजा व्यायाम के तुरंत बाद नहाने पर शरीर में गर्मी बनी रहती है, जिससे पसीना आ सकता है.

शारीरिक और हार्मोनल वजहें

कुछ लोगों की पसीने की ग्रंथियां कुछ ज्यादा ही सक्रिय होती हैं. लिहाजा हार्मोन्स में बदलाव, मोटापा, थायरॉयड, डायबिटीज जैसी स्थिति में नहाने के बाद भी पसीना आ सकता है.

क्या नहाने के बाद पसीना आना कोई बीमारी है?
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिसिन विभाग में डॉ. अजीत कुमार बताते हैं किज्यादातर मामलों में नहाने के बाद हल्का पसीना आना सामान्य प्रक्रिया है. लेकिन अगर किसी को बहुत ज्यादा पसीना आता है या पसीने के साथ बदबू, कमजोरी, चक्कर या कोई अन्य असामान्य लक्षण भी दिखते हैं, तो ये हाइपरहाइड्रोसिस या दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए.

कैसे करें बचाव?
बहुत गर्म पानी की जगह हल्के गुनगुने या ठंडे पानी से नहाएं.

नहाने के बाद तुरंत एसी या पंखे के सामने जाने की बजाय शरीर के तापमान को सामान्य होने का समय देना चाहिए.

नहाने के बाद शरीर को तौलिया से हल्के हाथों से पोछना चाहिए.

बाथरूम में हवा के आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भाप और नमी कम हो.

नहाने के तुरंत बाद भारी काम या व्यायाम करने से बचना चाहिए.

खाने में मसालेदार चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए. इसके अलावा कैफीन युक्त चीजों या शराब का सेवन भी कम से कम करना चाहिए, क्योंकि ये चीजें पसीना बढ़ा सकती हैं.

अगर पसीना बहुत ज्यादा आता है या पसीने में बदबू आती है, तो डॉक्टर से जांच करवाना चाहिए.

You Might Also Like

चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !

क्या आपका बच्चा ठीक से सो रहा है?

बाजरे की रोटी खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें !

पीरियड्स के दौरान क्या न करें? एक्सपर्ट ने बताईं 3 बड़ी गलतियाँ…

ज्यादा चाय से क्या बिगड़ रहा है आपका शरीर ?

National News Now 26/06/2025 26/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article How to free up phone storage फोन की स्टोरेज बार-बार हो जाती है फुल? इन 5 ट्रिक्स से मिलेगी अब परमानेंट राहत
Next Article 1 लाख की कोल्हापुरी चप्पल वायरल! जानिए इसकी कहानी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?