मोदक से पूरण पोली तक – गणेश उत्सव 2025 के 6 सबसे स्वादिष्ट भोग
गणेश चतुर्थी 2025 आने वाली है 30 अगस्त को – और महाराष्ट्र में इसका मतलब है भक्ति, सजावट, संगीत… और स्वाद से भरपूर पारंपरिक व्यंजन!गणपति बप्पा का सबसे पसंदीदा भोग – उकडीचे मोदक। चावल के आटे से बनी ये स्टीम्ड मिठाई, नारियल और गुड़ के मीठे भरावन के साथ – हर घर में बप्पा को अर्पित की जाती है।मीठी दाल और आटे की नरम रोटी – पुरण पोळी न सिर्फ एक व्यंजन है, बल्कि महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा है। इसे घी और दूध के साथ खाने का मज़ा ही अलग है।
पूणन पोली करें ट्राई
पूणन पोली एक तरह की रोटी होती है, जिसे चना दाल, गुड़ और इलयाची से बनाया जाता है. इसमें मीठी फिलिंग होती है. खाने में ये रोटी हल्की मीठी- चटपटी और बहुत ज्यादा सॉफ्ट होती है. इसे बड़े से तवे पर हाथों से बड़ा करके बनाया जाता है. इसे मैदे या गेंहू के आटे से रोटी बनाई जाती है, जिसमें गुड़, इलायची और चने की दाल को के मिक्सचर को भरकर रोटी बनाई जाती है और घी लगाकर इसे सेका जाता है.
श्रीखंड भी है पॉपुलर
श्रीखंड एक तरह की मिठाई है, जिसे महाराष्ट्र में काफी पसंद किया जाता है. गणेश चतुर्थी पर इसे भी बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर अच्छी तरह टांग दिया जाता है ताकि सारा पानी निकल जाए और गाढ़ा “हंग कर्ड” तैयार हो जाए. फिर इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर दूध डालकर अच्छे से फेंटा जाता है. चाहें तो ऊपर से मेवे डाल सकते हैं. इसे ठंडा-ठंडा खाना बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.
साबूदाना खिचड़ी भी बनाएं
साबूदाना खिचड़ी भी गणेश चतुर्थी पर बनने वाली एक फेमस डिश है. व्रत में लोग साबूदाना खिचड़ी खाना पसंद करते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए साबूदाने के पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें. इसके बाद पैन में हल्का सा ऑयल डालें और उसमें सरसों के दानें डालें. इसके बाद अपनी पसंद की सब्जियां, साबूदाने और कुछ मसाले डालकर कुछ देर पकाएं. ये पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं और खाने में काफी लाइट होती है.
रवा शीरा ( सूजी का हलवा)
सूजी का हलवा जिसे महाराष्ट्र में रवा शीरा नाम से जाना जाता है. वैसे तो पूरे भारत में ही इसे पसंद किया जाता है. लेकिन महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी पर इसे जरूर बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए घी में सूजी को भून लें. इसमें दूध , इलायची पाउडर, चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर पकाएं. आपका हलवा तैयार है.
