करवा चौथ पर अपनाएं ये Red Glam मेकअप लुक
लाल रंग के साथ चुने न्यूड लिप शेड
लाल रंग अपने आप में ही काफी वाइब्रेंट होता है. ऐसे में आपको बाकी लुक में फोकल प्वाइंट चुनना चाहिए. अगर आप पूरे लुक में वाइब्रेंट कलर चुन लेंगी तो आपका लुक एलिगेंट नहीं बल्कि भड़कीला लगे सकता है. इसलिए रेड आउटफिट के साथ हमेशा न्यूड या फिर लाइट कलर के लिपस्टिक शेड्स चुनें. ये आपके लुक को सोफेस्टिकेटेड लुक देगा.
पीच ब्लश रहेगा परफेक्ट
रेड आउटफिट के साथ ब्लश को बहुत ज्यादा हाईलाइट न करें. क्योंकि पहले रेड आउटफिट का रिफ्लेक्शन चेहरे पर पड़ता है. इसलिए पिंक ब्लश चुनने के बजाए पीच ब्लश चुनें. ये गालों को हाईलाइट भी करेगा और उन्हें बहुत ज्यादा गुलाबी भी नहीं बनाएगा.

करवा चौथ आने ही वाला है, और हर सुहागन इस दिन अपने लुक को लेकर कुछ खास तैयारी करती है।
अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार कौन-सा मेकअप ट्राई करें जो ट्रेडिशनल भी लगे और मॉडर्न भी — तो आज का ये वीडियो आपके लिए ही है!इस बार का ट्रेंड है — लाल रंग के आउटफिट के साथ ग्लोइंग स्किन और गोल्डन टच वाला मेकअप लुक।
बेस रखें नेचुरल और ड्यूई।फाउंडेशन हल्का और स्किन-मैचिंग शेड में लगाएं।आई मेकअप में गोल्डन या कॉपर टोन का शिमर इस्तेमाल करें। विंग्ड आईलाइनर और थोड़ा मसकारा आपकी आंखों को दे देगा फेस्टिव चार्म।लाल रंग सुहागन के लिए शुभ माना जाता है. ऐसे में करवा चौथ पर भी आमतौर पर महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं. लेकिन लाल रंग पर मेकअप किस तरह किया जाए ये बहुत कम महिलाओं को पता है. लाल पर लाल रंग की लिपस्टिक काफी आउटडेटिड हो गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि करवा चौथ पर रेड आउटफिट के साथ परफेक्ट मेकअप लुक कैसे क्रिएट करें.

