By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘हमें खास नुकसान नहीं हुआ…’ लीक हुई ईरानी बातचीत से मचा हड़कंप, ट्रंप की बढ़ी बेचैनी
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > International > ‘हमें खास नुकसान नहीं हुआ…’ लीक हुई ईरानी बातचीत से मचा हड़कंप, ट्रंप की बढ़ी बेचैनी
International

‘हमें खास नुकसान नहीं हुआ…’ लीक हुई ईरानी बातचीत से मचा हड़कंप, ट्रंप की बढ़ी बेचैनी

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/30 at 11:29 AM
Amar Bajpai
Share
Trump Iran nuclear strike
ईरानी अफसरों की बातचीत लीक, ट्रंप का दावा पड़ा कमजोर
SHARE

ईरानी अधिकारियों की गुप्त बातें उजागर, अमेरिका के दावे पर उठे सवाल

नई दिल्ली

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। वाशिंगटन पोस्ट की ताजा रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि ईरानी अधिकारियों की कुछ गुप्त बातचीत इंटरसेप्ट हुई है, जिसमें उन्होंने अमेरिकी हमलों को ‘कम असरदार’ बताया है। इन लीक हुई बातचीतों ने ट्रंप प्रशासन की चिंताओं को और गहरा कर दिया है।

चार खुफिया सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा है कि ईरान, अमेरिकी हमलों से अपने न्यूक्लियर कार्यक्रम को हुए नुकसान को जानबूझकर कम करके दिखा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत में ईरानी अधिकारी कह रहे थे कि अमेरिकी कार्रवाई से कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है।

हालांकि, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इन बयानों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा कि इन बातचीतों को अविश्वसनीय माना जा रहा है क्योंकि यह असल तस्वीर को नहीं दर्शातीं।

परमाणु कार्यक्रम पर भ्रम या हकीकत?

इस रिपोर्ट के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका के हालिया हमलों से वाकई ईरान का परमाणु सपना चकनाचूर हो गया है? डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की एक शुरुआती लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन हमलों से ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सिर्फ कुछ महीनों के लिए धीमा किया जा सका है, न कि खत्म।

इसके विपरीत, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इन हमलों ने ईरान के परमाणु ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, हमने उनके परमाणु ठिकानों को ऐसे तबाह किया जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

व्हाइट हाउस ने दी सफाई

वहीं, व्हाइट हाउस ने वाशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे बेसिर-पैर की खबर बताया। प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, यह सोचना कि कुछ गुमनाम ईरानी अधिकारी मलबे के नीचे की सच्चाई जानते हैं, बिल्कुल बकवास है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम अब अस्तित्व में नहीं है।

You Might Also Like

US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!

अमेरिका का बड़ा हमला?

पाकिस्तान में फिर हिंदू मां-बेटी का अपहरण

अमेरिका ने की पाकिस्तान से बड़ी डील !

क्या यह सच है? भारत–रूस की सेनाएं अब एक साथ!

Amar Bajpai 30/06/2025 30/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Shankaracharya Avimukteshwaranand statement मनुस्मृति संविधान से बड़ी, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
Next Article CM Mohan Yadav Action on ROB सीएम मोहन यादव का एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (395)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?