रूस ने सच में पाकिस्तान के साथ की अरबों की डील? जाने क्या है सच
नई दिल्ली
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और रूस के बीच बढ़ते सहयोग के बीच, पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि रूस ने पाकिस्तान के साथ कराची में पुराने सोवियत युग के स्टील प्लांट को पुनः शुरू करने के लिए 2.6 अरब डॉलर की बड़ी डील की है। 1970 के दशक में सोवियत संघ ने इस स्टील प्लांट को डिजाइन और फंड किया था, लेकिन अब यह खंडहर बन चुका है।
मास्को ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताते हुए फर्जी बताया है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के दावे भारत-रूस संबंधों को प्रभावित करने के लिए किए जा रहे हैं। रूस ने साफ कहा कि उनके पास ऐसी किसी डील के कोई प्रमाण नहीं हैं।
पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ बढ़े रिश्ते
पहलगाम आतंकी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद, रूस ने स्पष्ट किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ भारत के अधिकारों का समर्थन करता है। रूस ने भारत के साथ अपने मजबूत रिश्तों को दोहराया और इस साझेदारी को और मजबूत बताया।
स्पुतनिक ने भी खारिज किए पाक दावे
रूस के मीडिया संस्थान स्पुतनिक ने कहा कि पाकिस्तान और रूस के बीच 2.6 अरब डॉलर की डील की कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं मिली। उन्होंने यह भी बताया कि इस दावे की शुरुआत निक्केई एशिया नामक एक रिपोर्ट से हुई थी, जो रूस में पहले ही बैन हो चुकी है।