ट्रम्प ने रोकी 19 हज़ार करोड़ की मदद!
न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अपने सख्त फैसलों से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना बना है – संयुक्त राष्ट्र यानी UN। ट्रम्प प्रशासन ने 19 हज़ार करोड़ रुपये यानी करीब 2.5 अरब डॉलर की आर्थिक मदद रोक दी है।अमेरिका लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा फंडिंग पार्टनर रहा है। लेकिन ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका UN को जरूरत से ज़्यादा मदद देता है, जबकि बदले में उसे उतना फायदा नहीं मिलता।डोनाल्ड ट्रम्प आगे बताते है की हम दुनिया के सबसे बड़े दाता हैं, लेकिन हमें कोई सम्मान नहीं मिलता। ये अब नहीं चलेगा।UN को मिलने वाली इस आर्थिक मदद से शांति मिशन, रिफ्यूजी प्रोग्राम, पर्यावरण सुरक्षा और वैश्विक स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जाती हैं। ट्रम्प के इस फैसले से इन कार्यक्रमों पर गहरा असर पड़ सकता है।बजट संकट के चलते UN अपने कई विभागों से 3000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, UN नाइजीरिया, पाकिस्तान और लीबिया जैसे देशों में कर्मियों की संख्या 20 फीसदी तक घटाएगा।
