यूपीएससी 2025 का परिणाम घोषित: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, इस बार 180 युवाओं का IAS बनने का सपना पूरा
लखनऊ/नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। इस साल की परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR-1) हासिल कर इतिहास रच दिया है। अनुज की इस कामयाबी ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

प्रमुख आंकड़े और सफलता की कहानी
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इस साल कुल रिक्तियों के आधार पर चयन किया गया है, जिसमें 180 अभ्यर्थियों को IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) कैडर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
सिविल सेवा परीक्षा में पहले 10 स्थान में जगह बनाने वालों में अनुज, राजेश्वरी और आकांश के अलावा राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जीनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहद्दीन, पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्जवल प्रियांक शामिल हैं.UPSC हर साल सिविल सर्विस परीक्षा 3 स्टेज में कराता है, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू. साल भर चलने वाली प्रक्रिया के बाद IAS, IFS और IPS समेत कई सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाता है. आयोग ने बताया कि 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है.

सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष 20 में आए परीक्षार्थी
रिजल्ट आने के बाद अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत और अपने परिवार के अटूट विश्वास को दिया है। उन्होंने उन लाखों युवाओं के लिए संदेश दिया जो इस कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं— “धैर्य और अनुशासन ही यूपीएससी की कुंजी है।”कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Steps to Check)
उम्मीदवार अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Final Result: Civil Services Examination, 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए होंगे।
- Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
नोट: UPSC ने उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है जिन्हें रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। विस्तृत मार्कशीट परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
