By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाक को द‍िया करारा जवाब, सैन्य ठिकाने तबाह
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > National > ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाक को द‍िया करारा जवाब, सैन्य ठिकाने तबाह
National

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाक को द‍िया करारा जवाब, सैन्य ठिकाने तबाह

National News Now
Last updated: 2025/05/10 at 12:22 PM
National News Now
Share
SHARE

मुरीद, रफीकी, नूर खान जैसे एयरबेस पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमले

नई दिल्ली।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय सेना ने चौथे दिन भी सटीक और योजनाबद्ध जवाबी हमले किए हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बनाया। इनमें ड्रोन लॉन्चिंग बेस, कमांड सेंटर, रडार साइट्स और हथियार डिपो शामिल हैं।

Contents
मुरीद, रफीकी, नूर खान जैसे एयरबेस पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमलेकिन-किन ठिकानों पर हुआ भारतीय हमला?मुरीद एयरबेस (चकवाल, पंजाब प्रांत):रफीकी एयरबेस (शोरकोट, झंग जिला):नूर खान एयरबेस (चकलाला, रावलपिंडी):अन्य टारगेटेड लोकेशंस:भारत की कार्रवाई क्यों थी जरूरी?

10 मई को लगातार चौथे दिन विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये हमले पाकिस्तान द्वारा भारत के सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने के जवाब में किए गए।

किन-किन ठिकानों पर हुआ भारतीय हमला?

मुरीद एयरबेस (चकवाल, पंजाब प्रांत):

यह पाकिस्तान का प्रमुख ड्रोन ऑपरेशन सेंटर है, जहां से भारत पर कई ड्रोन हमले किए जा रहे थे। यहां पाकिस्तानी वायुसेना की ड्रोन विशेषज्ञ स्क्वाड्रन तैनात हैं। भारत ने इस बेस को टारगेट कर बड़ा संदेश दिया।

रफीकी एयरबेस (शोरकोट, झंग जिला):

इस बेस पर चीन से खरीदे गए JF-17 और मिराज फाइटर जेट्स, साथ ही यूटिलिटी हेलीकॉप्टर मौजूद थे। भारत के हमले ने इस बेस की रणनीतिक क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया।

नूर खान एयरबेस (चकलाला, रावलपिंडी):

यह एयरबेस पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के नजदीक स्थित है और अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। यहां वीआईपी ट्रांसपोर्टर और कमांड फैसिलिटी मौजूद हैं।

अन्य टारगेटेड लोकेशंस:

भारत ने सुकोर, चुनिया, सियालकोट जैसे क्षेत्रों में स्थित पाकिस्तानी रक्षा ठिकानों और रडार इंस्टालेशन को भी निशाना बनाया।

भारत की कार्रवाई क्यों थी जरूरी?

भारत की जवाबी कार्रवाई उस समय हुई जब पाकिस्तान ने उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज और बठिंडा जैसे एयरबेस के अलावा श्रीनगर, अवंतिपोर और उधमपुर के अस्पतालों व स्कूल परिसरों को ड्रोन व मिसाइल से निशाना बनाया।

पाकिस्तान की इन कायराना हरकतों में नागरिकों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा उसने नागरिक विमानों का दुरुपयोग करते हुए हमले की आड़ में छिपने की कोशिश की। इसके बावजूद भारतीय सेना ने संयम और सटीकता के साथ केवल सैन्य ठिकानों पर हमला कर अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया।

You Might Also Like

“कांग्रेस का बड़ा एक्शन!”

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला !

राहुल-सोनिया पर FIR…

इमरान खान पर अनहोनी का साया?

भारत के कण-कण में राम…

National News Now 10/05/2025 10/05/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article operation sindoor film ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म की घोषणा, लोगों ने कहा- शर्म करो यार…
Next Article ‘भारत पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध जैसी कार्रवाई माना जाएगा’
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (393)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (320)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (300)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?