जानिए एयर इंडिया के बड़े विमान हादसों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली।
भारत की राष्ट्रीय विमान सेवा एयर इंडिया ने अपने लंबे इतिहास में कई भीषण हादसों का सामना किया है। 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में शुरू हुई यह एयरलाइन, 1946 में एयर इंडिया बनी और 2021 में एक बार फिर टाटा ग्रुप के अधीन आ गई।
Contents
जानिए एयर इंडिया के बड़े विमान हादसों की पूरी लिस्टएयर इंडिया के बड़े विमान हादसे एक नजर में3 नवंबर 1950 – एयर इंडिया फ्लाइट 24524 जनवरी 1966 – एयर इंडिया फ्लाइट 1011 जनवरी 1978 – फ्लाइट 855 (सम्राट अशोक)21 जून 1982 – मुंबई रनवे हादसा23 जून 1985 – फ्लाइट 182 (कनिष्क बम कांड)22 मई 2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 8127 अगस्त 2020 – फ्लाइट 1344 कोझिकोड हादसा12 जून 2025 – अहमदाबाद क्रैश (फ्लाइट AI171)
हाल ही में 12 जून 2025 को अहमदाबाद में लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरे देश को हिला दिया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर उन पुराने हादसों की याद दिला दी जो इस एयरलाइंस के इतिहास में दर्ज हैं।
एयर इंडिया के बड़े विमान हादसे एक नजर में
3 नवंबर 1950 – एयर इंडिया फ्लाइट 245
- स्थान: मॉन्ट ब्लांक, फ्रांस
- विमान: लॉकहीड L-749A
- मृत्यु: 48 लोग
- वजह: गलत ऊंचाई पर उड़ान और मौसम की खराबी
24 जनवरी 1966 – एयर इंडिया फ्लाइट 101
- स्थान: मॉन्ट ब्लांक, फ्रांस
- विमान: बोइंग 707
- मृत्यु: 117 लोग
- वजह: पायलट की गलती और गलत संचार
- विशेष: परमाणु वैज्ञानिक होमी भाभा इसी विमान में सवार थे
1 जनवरी 1978 – फ्लाइट 855 (सम्राट अशोक)
- स्थान: मुंबई के पास, अरब सागर
- विमान: बोइंग 747
- मृत्यु: 213 लोग
- वजह: टेकऑफ के 2 मिनट बाद टेक्निकल फेल्योर और पायलट भ्रम
21 जून 1982 – मुंबई रनवे हादसा
- स्थान: मुंबई
- विमान: बोइंग 707
- मृत्यु: 17 लोग
- वजह: बारिश और रनवे से फिसलने की वजह से लैंडिंग फेल
23 जून 1985 – फ्लाइट 182 (कनिष्क बम कांड)
- स्थान: आयरलैंड तट, अटलांटिक महासागर
- विमान: बोइंग 747
- मृत्यु: 329 लोग
- वजह: बम विस्फोट (आतंकी हमला – बब्बर खालसा)
- विशेष: यह कनाडा के इतिहास का सबसे बड़ा आतंकी हमला था
22 मई 2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812
- स्थान: मंगलौर
- विमान: बोइंग 737
- मृत्यु: 158 लोग
- वजह: रनवे से आगे फिसलकर विमान घाटी में गिरा
- गलती: पायलट की
7 अगस्त 2020 – फ्लाइट 1344 कोझिकोड हादसा
- स्थान: कोझिकोड, केरल
- विमान: बोइंग 737
- मृत्यु: 21 लोग (2 पायलट सहित)
- वजह: बारिश और रनवे से फिसलन, दो हिस्सों में टूटा विमान
12 जून 2025 – अहमदाबाद क्रैश (फ्लाइट AI171)
- स्थान: मेघाणी, अहमदाबाद
- विमान: बोइंग 787 ड्रीमलाइनर
- मृत्यु: अभी पुष्टि नहीं, 242 लोग सवार
- वजह: टेकऑफ के कुछ मिनट बाद क्रैश, DGCA जांच में जुटी