By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारी बारिश से हाहाकार, उत्तर भारत के 6 राज्यों में रेड अलर्ट
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > National > भारी बारिश से हाहाकार, उत्तर भारत के 6 राज्यों में रेड अलर्ट
National

भारी बारिश से हाहाकार, उत्तर भारत के 6 राज्यों में रेड अलर्ट

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/26 at 11:45 AM
Amar Bajpai
Share
Monsoon havoc in North India
पर्वतों से बर्बादी की बारिश; बादल फटे, सड़कों पर मलबा, हजारों फंसे
SHARE

मानसून बना मुसीबत; भूस्खलन, बाढ़ और जानलेवा बारिश से दहशत

नई दिल्ली

Contents
मानसून बना मुसीबत; भूस्खलन, बाढ़ और जानलेवा बारिश से दहशतहिमाचल में बादल फटा, दो मौतें, सैकड़ों पर्यटक फंसेउत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग बंद, 8 जिलों में बाढ़ अलर्टराजस्थान: मांगरोल में 180 मिमी बारिश, बाढ़ जैसे हालातदिल्ली-एनसीआर: उमस से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीदजम्मू-कश्मीर: अगले 48 घंटे गंभीरमध्यप्रदेश: अगले तीन दिन भारी बारिश का खतरा

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वक्त पूरे उत्तर भारत में अपना विकराल रूप दिखा रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लोग अब भी गर्मी से जूझ रहे है।

हिमाचल में बादल फटा, दो मौतें, सैकड़ों पर्यटक फंसे

हिमाचल के कुल्लू और धर्मशाला में पांच जगह बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचाई है। कुल्लू के सैंज, मनाली और बंजार इलाकों में तीन लोग बह गए, जबकि धर्मशाला में हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 10 से अधिक मजदूर बाढ़ में बह गए। अब तक दो शव बरामद हुए हैं। सैंज घाटी में करीब 2,000 पर्यटक और 150 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग बंद, 8 जिलों में बाढ़ अलर्ट

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन ने तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर समेत 8 जिलों में तेज बारिश और बाढ़ की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान: मांगरोल में 180 मिमी बारिश, बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में भी मानसून सक्रिय हो गया है। बारां जिले के मांगरोल में सबसे अधिक 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में 27 जून तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

दिल्ली-एनसीआर: उमस से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद

दिल्ली में अब भी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज से अगले तीन दिनों के भीतर मूसलधार बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर: अगले 48 घंटे गंभीर

जम्मू संभाग में भारी बारिश और बादल फटने का खतरा मंडरा रहा है। कटड़ा, रामबन और बटोत में बीते 24 घंटे में भारी वर्षा हुई है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश: अगले तीन दिन भारी बारिश का खतरा

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। 26 से 28 जून तक भोपाल, सागर, जबलपुर, सीहोर, पांढुर्णा, मंडला जैसे कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दो टर्फ और एक साइक्लोनिक सिस्टम के सक्रिय रहने से मानसून लगातार प्रभावी है।

You Might Also Like

“कांग्रेस का बड़ा एक्शन!”

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला !

राहुल-सोनिया पर FIR…

इमरान खान पर अनहोनी का साया?

भारत के कण-कण में राम…

Amar Bajpai 26/06/2025 26/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आर्यन नाम रखने के पीछे शाहरुख की फिल्मी सोच
Next Article Tej Pratap Yadav Akhilesh Yadav Video Call तेज प्रताप यादव का भावुक पोस्ट, अखिलेश यादव से Video Call के बाद छलका दर्द
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (394)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?