By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिर किसी हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान? असीम की जुबान से झलका भारत विरोधी जहर
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > National > फिर किसी हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान? असीम की जुबान से झलका भारत विरोधी जहर
National

फिर किसी हमले की साजिश रच रहा पाकिस्तान? असीम की जुबान से झलका भारत विरोधी जहर

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/30 at 3:21 PM
Amar Bajpai
Share
Pakistan plotting new terror attack
मुनीर के ज़हरीले भाषण के पीछे है आतंक की साजिश? खुफिया एजेंसियां अलर्ट
SHARE

पहलगाम के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा? असीम मुनीर की जुबान से निकला जहर

नई दिल्ली

पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के भारत विरोधी तेवर क्या फिर किसी आतंकी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं?
हाल ही में कराची स्थित नौसेना अकादमी में दिए गए भाषण में जनरल मुनीर ने जम्मू-कश्मीर में तथाकथित ‘वैध संघर्ष’ को समर्थन देने की बात दोहराई। इस बयान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगलने जैसा माहौल बना दिया है।

यह वही अंदाज है जो पहलगाम आतंकी हमले से कुछ ही दिन पहले देखा गया था। उस हमले में 26 लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था। उसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

भारत को आंख दिखाना पड़ा महंगा
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई इतनी सटीक रही कि पाक सेना के एयर डिफेंस सिस्टम और सैन्य चौकियां तबाह हो गईं। अंततः पाकिस्तान के डीजीएमओ को भारत से सीजफायर की भीख मांगनी पड़ी। हालांकि भारत ने यह ऑपरेशन पूरी तरह खत्म नहीं किया, सिर्फ फिलहाल के लिए रोका है।

अंदरूनी संकट से ध्यान भटकाने की साजिश?
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि असीम मुनीर का यह बयान सिर्फ भारत को लेकर नहीं, बल्कि घरेलू संकट से ध्यान हटाने की एक सोची-समझी रणनीति है। बलूचिस्तान में बढ़ता विद्रोह, TTP और ISIS के हमले, ISI के अफसरों की हत्याएं यह सब पाक सेना की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में ‘कश्मीर एकजुटता’ का राग अलापकर सेना खुद को राष्ट्रवादी चोले में पेश कर रही है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर खुफिया अलर्ट
मुनीर के भड़काऊ भाषण ऐसे समय पर आए हैं जब अमरनाथ यात्रा जैसे बड़े आयोजन शुरू होने वाले हैं। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि आतंकवादी इन बयानों को ‘संकेत’ मान सकते हैं और किसी हमले की साजिश रच सकते हैं। स्लीपर सेल्स और सरगनाओं की सक्रियता बढ़ सकती है।

हर पाक साजिश पर पैनी नजर जरूरी
भारत ने अब तक आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदम उठाए हैं। लेकिन जब तक पाकिस्तान की सेना जिहादी सोच को पोषित करती रहेगी, भारत को हर मोर्चे पर सतर्क रहना होगा। असीम मुनीर का बयान कोई सामान्य भाषण नहीं, बल्कि एक संभावित खतरे की चेतावनी भी हो सकता है।

You Might Also Like

“कांग्रेस का बड़ा एक्शन!”

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला !

राहुल-सोनिया पर FIR…

इमरान खान पर अनहोनी का साया?

भारत के कण-कण में राम…

Amar Bajpai 30/06/2025 30/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Aamir Khan बनेंगे भगवान? महाभारत में रोल को लेकर बड़ा खुलासा
Next Article Gopal Rai PM house warning झुग्गी तोड़ने के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, गोपाल राय बोले- पीएम आवास पर भी कब्जा कर लेंगे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (394)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (322)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (303)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?