22 शब्दों में दिया आतंक को संदेश
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक—जिसे “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया—के बाद, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक सशक्त संदेश साझा किया। उन्होंने केवल 22 शब्दों में आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकता और शक्ति को दर्शाया।
सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा:
“एकता में निडर। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद। #OperationSindoor”
उनका यह संदेश न केवल भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना करता है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक स्पष्ट और कड़ा रुख भी प्रदर्शित करता है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स हैंडल पर वो 22 शब्द लिखते हुए पाकिस्तान को ये पैगाम दिया है, कि इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं. जब भी आतंक या आतंकवाद से सामना होगा, हम एक टीम बनकर खड़े रहेंगे. उन्होंने लिखा कि भारत की ताकत असीम है और उसकी एकता उसके बेखौफ होने प्रमाण. रही भारत की ढाल की बात तो वो उसके लोग हैं. जय हिंद.सचिन तेंदुलकर ने तो पाकिस्तान को अपनी भाषा में समझाया ही. कुछ दूसरे भारतीय क्रिकेटरों ने भी ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पिछले दिनों भारतीय सेना पर बकवास करने वाले शाहिद अफरीदी को उन्होंने अच्छा जवाब दिया था. अब जब भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाया तो धवन ने गर्व से भारत माता की जय कहते हुए कहा-आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ इंडिया कार्रवाई करेगा.
