Trophy लेकर Hanuman Mandir गई Indian Team, छिड़ गई बहस !
अहमदाबाद/पटना: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया, लेकिन जीत के जश्न के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की वजह टीम इंडिया का ट्रॉफी के साथ मंदिर जाना और उस पर
कीर्ति आजाद ने क्या कहा?
“कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की आलोचना करते हुए लिखा, “शर्म आनी चाहिए! जब हमने 1983 में वर्ल्ड कप जीता था, तो टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब थे। हम ट्रॉफी को अपनी मातृभूमि लाए थे, किसी खास धार्मिक स्थल पर क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा क्यों नहीं गए? यह टीम इंडिया है, जय शाह या सूर्या की फैमिली टीम नहीं।”पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की तीखी टिप्पणी है।”
ईशान किशन का पलटवार

वर्ल्ड कप जीत के बाद अपने होमटाउन पटना पहुंचे ईशान किशन से जब कीर्ति आजाद के इस ट्वीट के बारे में पूछा गया, तो वे काफी उखड़े हुए नजर आए। ईशान ने रिपोर्टर को टोकते हुए कहा:
“हमने इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीता है, आपको कोई बेहतर सवाल पूछना चाहिए था। कीर्ति आजाद ने क्या कहा, उस पर मैं क्या बोलूं? आप ये पूछिए कि हमने जीत को कैसे एन्जॉय किया, युवाओं को कैसे प्रेरित करेंगे।”
ईशान ने साफ कर दिया कि खिलाड़ियों के लिए खेल और देश की जीत सबसे ऊपर है और ऐसे विवादों में पड़ना उन्हें पसंद नहीं।आस्था को खेल से जोड़ना सही है? क्या कीर्ति आजाद का बयान जायज था? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।”
