By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बसपा का ‘लव-कुश’ मिशन, क्या नीतीश का किला डगमगाएगा?
Share
Font ResizerAa
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • मनोरंजन
  • सेहत-जीवनशैली
  • संपादकीय
  • खेल
  • काम की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
nationalnewsnow.in > Blog > States > Bihar > बसपा का ‘लव-कुश’ मिशन, क्या नीतीश का किला डगमगाएगा?
Bihar

बसपा का ‘लव-कुश’ मिशन, क्या नीतीश का किला डगमगाएगा?

Amar Bajpai
Last updated: 2025/06/27 at 12:24 PM
Amar Bajpai
Share
BSP vs Nitish Kumar in Bihar
बिहार में बसपा की जातीय चौरंगी चाल, लव-कुश की दीवार में सेंध लगाने की तैयारी
SHARE

शाहूजी महाराज के बहाने कुर्मी-कोइरी वोट साधने की कोशिश

पटना

Contents
शाहूजी महाराज के बहाने कुर्मी-कोइरी वोट साधने की कोशिश‘लव-कुश’ फार्मूले पर सीधी चुनौतीबसपा की पूरी तैयारी यूपी मॉडल, बिहार में कितना सफल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बिसात बिछनी शुरू हो गई है और इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक नई रणनीति के साथ मैदान में है। जिस ‘लव-कुश’ फॉर्मूले के सहारे नीतीश कुमार ने 20 साल पहले सत्ता पर कब्जा जमाया था, अब बसपा उसी जातीय समीकरण के सहारे अपनी राजनीतिक ज़मीन तैयार करने में जुटी है।

आकाश आनंद, बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, ने पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर आयोजित सम्मेलन में खुलकर संकेत दिया कि बसपा बिहार में दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों को एकजुट कर एक नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रही है।

इस मौके पर आकाश आनंद ने न सिर्फ दलित नेतृत्व को आगे बढ़ाने की बात कही, बल्कि कुर्मी-कोइरी जैसी प्रभावशाली जातियों को साथ लाने की मंशा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जैसे मायावती ने यूपी में सामाजिक परिवर्तन लाया, वैसे ही बिहार में भी बसपा बदलाव का वाहक बनेगी। शाहूजी महाराज के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार को भी एक ऐसा नेतृत्व चाहिए जो दलितों और पिछड़ों को सामाजिक न्याय दिला सके।

‘लव-कुश’ फार्मूले पर सीधी चुनौती

नीतीश कुमार ने कुर्मी और कुशवाहा समुदाय को साथ लाकर ‘लव-कुश’ समीकरण के जरिए अपनी सत्ता की नींव रखी थी। बसपा अब इसी वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी में है। पार्टी मानती है कि दलितों के साथ अगर कुर्मी-कोइरी वर्ग का समर्थन मिल जाए, तो वह बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

बसपा की पूरी तैयारी

बसपा ने ऐलान किया है कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। रणनीति साफ है दलितों के साथ-साथ कुर्मी और कोइरी जैसे पिछड़े वर्गों को साधना। हालांकि, यह राह आसान नहीं है। अभी तक बिहार में बसपा की कोई बड़ी पकड़ नहीं रही है और पार्टी के कई विधायक जीतने के बाद दूसरी पार्टियों में चले जाते हैं।

यूपी मॉडल, बिहार में कितना सफल?

उत्तर प्रदेश में मायावती ने कुर्मी-कोइरी वर्ग के साथ गठजोड़ कर बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन बिहार में यह समीकरण कितना असर दिखाएगा, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा। हालांकि, सीमावर्ती जिलोंगोपलगंज, चंपारण और शाहाबाद में बसपा का प्रभाव देखा गया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बसपा का यह नया जातीय संतुलन बिहार में नीतीश कुमार के लव-कुश फॉर्मूले को चुनौती दे पाएगा या फिर यह प्रयोग भी अतीत की रणनीतियों की तरह कमजोर पड़ जाएगा।

You Might Also Like

कौन-कौन बना मंत्री? बड़ी खबर

विधायक बनते ही क्या-क्या मिलता है?

CM की कुर्सी खाली ? बिहार में जल्द होगा शपथ ग्रहण !

“रोजगार से बदलता बिहार, 20 महीनों में नई शुरुआत!”

बिहार चुनाव में महागठबंधन की सीट डील फाइनल, मुकेश सहनी की नई शर्त

Amar Bajpai 27/06/2025 27/06/2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article India US trade deal भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डील की बुनियाद तैयार, ट्रंप ने दिए संकेत
Next Article Samdhi Samdhan Love Story समधी-समधन की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, खेत में हुई जमकर मारपीट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1k Like
69.1k Follow
134k Pin
54.3k Follow

Latest News

AI की भूख से महंगे हो रहे मोबाइल और लैपटॉप?
Tech Auto
US का अगला निशाना,ट्रंप ने खोले पत्ते!
International
चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना !
Health & Lifestyle
अमेरिका का बड़ा हमला?
International

National News Now एक डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें आपको देश-दुनिया के साथ देश के सभी प्रदेशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरें, और आपके हित से जुडी हुई जानकारियां मिलती हैं. National News Now की कोशिश है कि आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे, आपको देश-दुनिया से अवगत कराए.

FACEBOOK

Most Viewed Posts

  • भारत को 53,000 करोड़ का झटका! क्यों मना रहा है पाकिस्तान जश्न? (393)
  • GST में बड़ा बदलाव! आम आदमी को होगा सीधा फायदा (319)
  • The Conjuring 4 : हॉरर का नया तूफ़ान (300)

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe

Top Cateegories

  • National
  • Health & Lifestyle
  • Sports
  • Uttar Pradesh
  • States
  • Bihar
  • International
nationalnewsnow.innationalnewsnow.in
Follow US
©National News Now. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?