नीतीश क्या सच में दे रहे हैं इस्तीफा?
Bihar : बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म है…
और इस बार खबरें सिर्फ बदलते समीकरणों की नहीं,
सीधे सत्ता परिवर्तन की हैं।
सूत्रों से मिल रही बड़ी जानकारी—
👉 शपथ ग्रहण की तारीख तय मानी जा रही है!
👉 और नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफ़े की चर्चाएं तेज़ हैं…

राजनीतिक गलियारों में हलचल उस वक्त और बढ़ गई जब मुख्यमंत्री आवास पर लगातार मीटिंग्स का दौर चला… और सहयोगी दलों के नेताओं की अचानक बढ़ी आवाजाही ने पूरे राज्य में नई राजनीतिक सुगबुगाहट पैदा कर दी।कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार किसी भी समय राज्यपाल से मिलकर इस्तीफ़ा सौंप सकते हैं,और इसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो जाएगा।
वहीं दूसरी ओर,पार्टियों के भीतर तेज़ मंथन जारी है कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री?किसके हाथ में आएगी सत्ता की कमान? कौन सी पार्टियां साथ आएंगी और कौन अलग होंगी? इन सवालों पर पूरे बिहार की नज़र टिकी हुई है।
राजनीति विशेषज्ञों का कहना है—“यह बदलाव सिर्फ सरकार का बदलाव नहीं,आने वाले लोकसभा और विधानसभा समीकरणों को भी बदल देगा।”अब हर कोई इंतज़ार कर रहा है शपथ ग्रहण की आधिकारिक घोषणाऔर नीतीश कुमार के अगला कदम का!
बिहार की राजनीति में यह आने वाले दिनों को तय करने वाला सबसे बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
